न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL Aucion 2024: बिन बुलाए मेहमान की तरह पंजाब किंग्स में शामिल हुए शशांक सिंह

पंजाब किंग्स शशांक सिंह को खरीदना नहीं चाहती थी, गलती से उन्होंने शशांक सिंह पर बोली लगा दी। जब नीलामीकर्ता तनय त्यागराजन की तरफ बढ़े तो नेस वाडिया और प्रीति जिंटा ने उन्हें इशारा किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और हथौड़ा नीचे आने के बाद कुछ नहीं किया जा सकता था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 5:30:52

IPL Aucion 2024: बिन बुलाए मेहमान की तरह पंजाब किंग्स में शामिल हुए शशांक सिंह

आईपीएल ऑक्शन की कई बार गलतियों की वजह से आलोचना भी होती रहती है। वैसे भी इतने बड़े आयोजन में कोई भी गलती हो सकती है। यह गलतियाँ जानबूझकर नहीं की जाती हैं। इस बार भी ऑक्शन में ऐसा ही कुछ हुआ। इनमें से एक गलती में तो समय रहते सुधार हो गया, लेकिन दूसरी गलती का खामियाजा पंजाब किंग्स को उठाना पड़ा।

छत्तीसगढ़ के अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने खरीदा है। पंजाब किंग्स के अलावा किसी भी टीम ने शशांक सिंह के लिए बोली नहीं लगाई। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है। शशांक सिंह की नीलामी जब समाप्त हो गई और नीलामीकर्ता दूसरे खिलाड़ी की तरफ बढ़े तो पंजाब किंग्स के खेमे में अफरा-तफरी मच गई, वजह यह कि पंजाब किंग्स शशांक सिंह को खरीदना नहीं चाहती थी, गलती से उन्होंने शशांक सिंह पर बोली लगा दी। जब नीलामीकर्ता तनय त्यागराजन की तरफ बढ़े तो नेस वाडिया और प्रीति जिंटा ने उन्हें इशारा किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और हथौड़ा नीचे आने के बाद कुछ नहीं किया जा सकता था।

पंजाब किंग्स की आपत्ति को सिरे से किया गया खारिज

नीलामी कर्ता मल्लिका सागर ने पंजाब किंग्स की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया और शशांक सिंह पंजाब किंग्स के खेमे में बिन बुलाए मेहमान की तरह शामिल हो गए। यह गलती एक ही नाम के दो खिलाड़ियों को लेकर हुई। आईपीएल 2024 की नीलामी में दो शशांक सिंह थे। एक 32 वर्षीय शशांक सिंह जिन्हें सनराइजर्स ने खराब प्रदर्शन की वजह से रिलीज कर दिया है, वहीं दूसरी ओर 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी शशांक थे जिन्होंने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है। उनका भी बेस प्राइस 20 लाख ही था, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स को कंफ्यूजन हुआ।

नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी हुई गलती

ऐसा नहीं है कि आईपीएल की नीलामी में इस तरह की गलती पहली बार हुई है, इससे पहले भी कई बार कई तरह की गलती सामने आ चुकी है। इस बार की नीलामी में भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गलती हुई थी, उन्हें सुमित कुमार के लिए बोली लगानी थी, लेकिन उन्होंने सुमित वर्मा के लिए बोली लगा दी। हालांकि बाद में सौरव गांगुली ने गलती सुधार ली, चूंकि हथौड़ा नीचे नहीं गया था, इसलिए दिल्ली की गलती सुधार ली गई, लेकिन शशांक सिंह के मामले यह संभव नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत