न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑरेंज कैप की नई तस्वीर: विराट कोहली बाहर, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर अब भी रेस में आगे

IPL 2026 ऑरेंज कैप रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन ने लीडरबोर्ड पर कब्जा जमाया है। वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर अब भी रेस में बने हुए हैं, जानें टॉप बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट और ताजा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 13 May 2026 8:44:10

ऑरेंज कैप की नई तस्वीर: विराट कोहली बाहर, वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर अब भी रेस में आगे

आईपीएल 2026 का रोमांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ऑरेंज कैप की रेस भी उतनी ही दिलचस्प होती जा रही है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से मात देकर न सिर्फ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ पर भी असर डाला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कई बदलाव देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि इस समय टॉप-10 में कौन से बल्लेबाज जगह बनाए हुए हैं।

हेनरिक क्लासेन के पास फिलहाल ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास है। उन्होंने अब तक खेले गए 12 मैचों की 12 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50.80 की औसत और 153.94 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 508 रन बना लिए हैं। यह इस सीजन में अब तक किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है, और इसी वजह से ऑरेंज कैप अभी उनके सिर पर सजी हुई है।

टॉप-5 की रेस में इन बल्लेबाजों का दबदबा

ऑरेंज कैप की रैंकिंग में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने शानदार छलांग लगाई है। आज के मैच में उनकी 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी के दम पर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस सीजन 12 मैचों की 12 पारियों में 41.75 की औसत और 155.11 के स्ट्राइक रेट से कुल 501 रन बनाए हैं।

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 481 रन जोड़े हैं। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल हैं, जिनके नाम 12 पारियों में 477 रन दर्ज हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी लगातार रन बनाते हुए 11 पारियों में 467 रन के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

टॉप-10 की रेस से बाहर हुए कोहली, सूर्यवंशी-अय्यर अभी भी बरकरार

ऑरेंज कैप की सूची में वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। वह 11 पारियों में 440 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं। उनकी बल्लेबाजी में 40 की औसत और 236 के करीब स्ट्राइक रेट देखने को मिला है, जो इस सीजन सबसे आक्रामक प्रदर्शनों में से एक है।

चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 430 रन बनाए हैं और उनका औसत 53.75 तथा स्ट्राइक रेट 169.29 रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन 12 पारियों में 420 रन बनाकर आठवें स्थान पर हैं। पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने 11 मैचों की 10 पारियों में 415 रन के साथ नौवां स्थान हासिल किया है, जबकि उनकी औसत 51.58 और स्ट्राइक रेट 168.02 रहा है।

दसवें स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में 392 रन बनाए हैं और टॉप-10 में अपनी जगह सुरक्षित रखी है।

विराट कोहली टॉप-10 से बाहर

इस बार ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे बड़ा झटका विराट कोहली को लगा है। वह टॉप-10 से बाहर खिसककर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 11 मैचों की 11 पारियों में 379 रन बनाए हैं, उनका औसत 42 और स्ट्राइक रेट 163 के आसपास रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाए हैं।

खिलाड़ी - मैच - पारियां - रन - औसत - स्ट्राइक रेट (SR) - चौके (4s) - छक्के (6s)

हेनरिक क्लासेन - 12 - 12 - 508 - 50.80 - 153.94 - 38 - 23
साई सुदर्शन - 12 - 12 - 501 - 41.75 - 155.11 - 49 - 22
अभिषेक शर्मा - 12 - 12 - 481 - 43.73 - 209.13 - 43 - 37
केएल राहुल - 12 - 12 - 477 - 43.36 - 177.99 - 50 - 24
शुभमन गिल - 11 - 11 - 467 - 42.45 - 158.31 - 45 - 20
वैभव सूर्यवंशी - 11 - 11 - 440 - 40.00 - 236.56 - 38 - 40
संजू सैमसन - 11 - 11 - 430 - 53.75 - 169.29 - 45 - 23
ईशान किशन - 12 - 12 - 420 - 35.00 - 185.84 - 42 - 23
कूपर कोनोली - 11 - 10 - 415 - 51.88 - 168.02 - 34 - 28
श्रेयस अय्यर - 11 - 10 - 392 - 56.00 - 164.02 - 27 - 25

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत