न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आईपीएल 2026 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लगी सबसे ऊंची बोली, जानिए किसे कितने करोड़ मिले

आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में कई खिलाड़ियों की कीमत ने सबको चौंका दिया। कैमरन ग्रीन, मथिशा पाथिराना समेत टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की खरीदारी, अनकैप्ड भारतीयों का रिकॉर्ड और बड़े सौदों की पूरी जानकारी पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 11:05:23

आईपीएल 2026 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लगी सबसे ऊंची बोली, जानिए किसे कितने करोड़ मिले

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में कई खिलाड़ियों की कीमत ने सभी को चौंका दिया। इस बार पांच खिलाड़ियों की खरीदारी 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक में हुई, जिनमें तीन विदेशी और दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

सबसे महंगे खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इस नीलामी में इतिहास रच दिया। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन न केवल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, बल्कि KKR के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।

दूसरे महंगे खिलाड़ी: मथिशा पाथिराना
श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना को 2 करोड़ की बेस प्राइस से KKR ने 18 करोड़ में खरीदा। वे इस नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

अनकैप्ड भारतीयों का धमाका

दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों का बेस प्राइस 30 लाख था और ये अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

अन्य प्रमुख खरीदारी

नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे लियाम लिविंगस्टोन की किस्मत आखिर में चमकी। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 13 करोड़ में खरीदा।

इसके अलावा कुछ और बड़े सौदे इस प्रकार रहे:

मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ बेस प्राइस) – KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा

जोश इंग्लिस (2 करोड़ बेस प्राइस) – LSG ने 8.60 करोड़ में खरीदा

आकिब नबी डार (30 लाख बेस प्राइस) – DC ने 8.40 करोड़ में खरीदा

रवि बिश्नोई (2 करोड़ बेस प्राइस) – RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा

वेंकटेश अय्यर (2 करोड़ बेस प्राइस) – RCB ने 7 करोड़ में खरीदा

जेसन होल्डर (2 करोड़ बेस प्राइस) – GT ने 7 करोड़ में खरीदा

राहुल चाहर (1 करोड़ बेस प्राइस) – CSK ने 5.20 करोड़ में खरीदा

मंगेश यादव (30 लाख बेस प्राइस) – RCB ने 5.20 करोड़ में खरीदा

इस नीलामी ने साबित कर दिया कि आईपीएल में प्रतिभा और मांग का मूल्य बेहद ऊंचा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत