न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026 Auction: मैक्सवेल से लेकर आंद्रे रसेल तक, इस बार नीलामी में नजर नहीं आएंगे क्रिकेट के ये बड़े सितारे

आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी में इस बार ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसी, मोईन अली, मोहित शर्मा, आंद्रे रसेल और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े क्रिकेट सितारे नजर नहीं आएंगे। जानिए किन खिलाड़ियों ने इस सीजन नीलामी से नाम वापस लिया और क्यों IPL 2026 में इनके बिना होगा रोमांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 10:40:23

IPL 2026 Auction: मैक्सवेल से लेकर आंद्रे रसेल  तक, इस बार नीलामी में नजर नहीं आएंगे क्रिकेट के ये बड़े सितारे

IPL-2026 की मेगा नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होने वाली है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची पहले ही जारी कर दी है। इस साल कुल 77 खिलाड़ी नीलामी में उपलब्ध होंगे, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को नीलामी में नहीं देखा जाएगा।

कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है, तो कुछ ने इस सीजन खेलने से मना कर दिया है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से भी कुछ इस बार नीलामी में नहीं उतरेंगे। आइए जानते हैं उन प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में, जो इस बार आईपीएल की नीलामी में गायब रहेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस बार आईपीएल नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2012 में दिल्ली फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। पिछले साल मेगा नीलामी में मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन इस साल उन्होंने रिटेन नहीं होने के बाद नीलामी में हिस्सा नहीं लिया।

फाफ डु प्लेसी

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय तक खिलाड़ी रहे फाफ डु प्लेसी ने भी इस बार आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लिया। पिछले साल वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन इस बार उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को प्राथमिकता दी है। डु प्लेसी ने 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीते थे और 2022 से 2024 तक आरसीबी की कप्तानी भी संभाली थी।

मोईन अली

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने भी आईपीएल-2026 नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के कारण इस बार आईपीएल में नहीं उतरेंगे। पिछले सीजन वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे, लेकिन कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

मोहित शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और बाद में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी इस बार आईपीएल में नहीं खेलेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाले रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह कोलकाता नाइट राइडर्स में पावर कोच के रूप में लौट चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी आईपीएल-2026 में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स की कप्तानी भी संभाली है। आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही वह लगातार खेल रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत