न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं इंपैक्ट खिलाड़ी की तरह नहीं... IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा को मारा ताना

IPL 2025 जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि वह केवल इंपैक्ट खिलाड़ी बनकर नहीं खेल सकते, वह पूरे 20 ओवर फील्डिंग करके टीम में योगदान देना चाहते हैं। जानिए क्या था उनका पूरा बयान और क्या रोहित शर्मा पर था ये तंज?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 12:46:54

मैं इंपैक्ट खिलाड़ी की तरह नहीं... IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा को मारा ताना

आईपीएल 2025 की ट्रॉफी आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम हो गई है। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत में आरसीबी के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत की ओर ले गए। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन से बातचीत की, जिसमें उन्होंने आगामी सीजन को लेकर अपनी सोच साझा की।

विराट कोहली नहीं बनना चाहते केवल इंपैक्ट प्लेयर

आईपीएल का खिताब जीतने के बाद कोहली ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं इस खेल को बहुत सालों तक खेल पाऊंगा। हर खिलाड़ी के करियर का एक अंत होता है। मैं यह जरूर चाहता हूं कि जब भी क्रिकेट छोड़ूं, तो मैं यह कह सकूं कि मैंने हर पल पूरी मेहनत की, टीम के लिए अपना सब कुछ दिया। मैं हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं केवल इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करना चाहता हूं और मैदान पर टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं। मैं शुरू से ही ऐसा खिलाड़ी रहा हूं। भगवान ने मुझे सोचने का एक स्पष्ट नजरिया और हुनर दिया है, जिससे मैं टीम की मदद करने के नए-नए तरीके ढूंढ़ पाता हूं।”

रोहित शर्मा बने थे इंपैक्ट प्लेयर

बता दें कि इस सीजन में रोहित शर्मा कुछ मुकाबलों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेले थे। वहीं, विराट कोहली ने पूरे सीजन एक नियमित खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया और बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि विराट कोहली के इस बयान का उद्देश्य किसी पर तंज कसना नहीं था। वह सिर्फ अपनी शैली और सोच के बारे में बात कर रहे थे और इस बात से बेहद खुश हैं कि आईपीएल 2025 की ट्रॉफी आरसीबी ने जीत ली।

आरसीबी ने 18 साल में पहली बार जीता आईपीएल खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 सीजन के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह जीत टीम के लिए ऐतिहासिक रही। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने 43 रन की अहम पारी खेली। पंजाब की ओर से युवा खिलाड़ी शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत