Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: इन दो टीमों को नेतृत्व की जरूरत, शेष 8 टीमों ने घोषित किए कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 5:39:39

IPL 2025: इन दो टीमों को नेतृत्व की जरूरत, शेष 8 टीमों ने घोषित किए कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह चैम्पियन्स ट्रॉफी की समाप्ति के बाद मार्च की 22 तारीख से शुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। 18वें सीजन में 10 टीमें मैदान पर एक दूसरे के साथ मुकाबला करती नजर आएंगी। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए सवा महीने का समय बचा है। भाग लेने वाली 10 टीमों में से 8 टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है, जबकि दो टीमों ने अभी तक अपने नेतृत्वकर्ता के नाम की घोषणा नहीं की है।

इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13 फरवरी को आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया जिसमें उन्होंने रजत पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कुछ टीमों ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स की जिम्मेदारी को बरकरार रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब तक 8 टीमों के कप्तानों के नाम जहां आईपीएल 2025 सीजन के लिए फाइनल हो चुके हैं तो वहीं 2 टीमों को अभी भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करना है।

सबसे बड़ा सवाल कौन संभालेगा डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की कमान


IPL 2025 के लिए अब तक जिन 8 टीमों के कप्तानों के नामों का फैसला हो चुका है उसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम शामिल है। वहीं अब सभी फैंस को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान के नाम का ऐलान का इंतजार है।

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन करने का फैसला नहीं किया था, जिनकी कप्तानी में उन्होंने पिछले सीजन ही खिताब जीता था। वहीं मेगा ऑक्शन में अय्यर पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बन गए ऐसे में अब केकेआर को आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान करना होगा। केकेआर टीम की कप्तानी की रेस में 2 खिलाड़ी इस समय आगे चल रहे हैं, जिसमें वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

कौन बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का सरताज


दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 के सीजन में किस कप्तान के नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरेगी, इसको लेकर अब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। फ्रेंचाइजी की तरफ से आगामी सीजन के लिए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी संभालने की रेस में केएल राहुल और अक्षर पटेल का नाम शामिल है, जिसमें राहुल इस सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम का हिस्सा बने हैं, वहीं अक्षर टीम का पिछले कई सीजन से एक अहम हिस्सा हैं।
आईपीएल 2025 के लिए अब तक सामने आए टीमों के कप्तान के नाम

मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़

राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल

सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस

पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर

लखनऊ सुपर जाएंट्स - ऋषभ पंत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology