न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: KKR की टीम में हुआ बदलाव, RR के खिलाफ नहीं खेल रहा यह दिग्गज खिलाड़ी, विपक्षी खुश

IPL 2023 का 18वां सीजन, गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला। केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में सुनील नारायण की जगह मोईन अली को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। 1628 दिन बाद आईपीएल में कोई मुकाबला मिस कर रहे नारायण, क्या केकेआर टीम की रणनीति कारगर साबित होगी?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:28:22

IPL 2025: KKR की टीम में हुआ बदलाव, RR के खिलाफ नहीं खेल रहा यह दिग्गज खिलाड़ी, विपक्षी खुश

आईपीएल के 18वें सीजन का छठा मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर की टीम में इस मुकाबले के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें उनके स्टार मैच विनर खिलाड़ी सुनील नारायण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जिनकी जगह पर मोईन अली को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।

सुनील नारायण 1628 दिन बाद मिस कर रहे कोई आईपीएल मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के स्क्वाड में हर सीजन कुछ ना कुछ बड़े बदलाव जरूर देखने को मिले हैं, लेकिन सुनील नारायण उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं, जिनको उन्होंने लगातार ऑक्शन से पहले रिटेन करने का फैसला लिया है। पिछले कुछ सीजन में सुनील नारायण ने गेंद के साथ बल्ले से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है, इसी कारण वह सीजन के सभी मैचों में खेलते हुए भी दिखाई दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले सुनील नारायण ने पिछली बार आईपीएल मुकाबला मिस किया था तो वह साल 2020 में खेला गया सीजन था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ हुए मैच में सुनील नारायण नहीं खेले थे, जिसे अब तक 1628 दिन हो गए हैं। उस मैच में केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

अजिंक्य रहाणे ने बताया बाहर होने का कारण

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतने के बाद केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया तो वहीं उन्होंने सुनील नारायण को इस मैच में नहीं खिलाने के पीछे की वजह के बारे में भी बताया। रहाणे ने टॉस के समय कहा कि नारायण की तबियत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और हमने उनकी जगह पर मोईन अली को शामिल किया है। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था, ऐसे में उनकी नजर इस मुकाबले में जीत पर होगी ताकि प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत