न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर लगी रोक, जानें कैसे मिलेगा टिकट का पैसा वापस

आईपीएल 2025 को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते रोक दिया गया है। जानें टिकट रिफंड की प्रक्रिया, नियम और किन परिस्थितियों में मिलेगा पैसा वापस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 1:58:36

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच IPL 2025 पर लगी रोक, जानें कैसे मिलेगा टिकट का पैसा वापस

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि IPL 2025 के सभी मैचों को फिलहाल रोक दिया गया है। यानी टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है और अब आगे कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों को भी उनके देशों में सुरक्षित वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर लिए थे, उनके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अब उनका टिकट रद्द हो जाने पर पैसा कैसे वापस मिलेगा। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

कब मिलता है टिकट का रिफंड?

आईपीएल के नियमों के अनुसार, टिकट का रिफंड केवल तभी किया जाता है जब कोई मुकाबला पूरी तरह से रद्द कर दिया जाए और उस दिन स्टेडियम में एक भी गेंद न फेंकी गई हो। अगर मैच शुरू हो गया है, लेकिन किसी कारणवश जैसे बारिश या सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया हो, तो टिकट की राशि वापस नहीं की जाती। यानी रिफंड का नियम केवल उन्हीं मैचों पर लागू होता है जो एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिए जाते हैं।

नियमों के मुताबिक क्या है आयोजकों की जिम्मेदारी?

कई दर्शकों ने पहले से ही अपनी पसंदीदा टीमों के मैचों के टिकट बुक कर लिए थे। ऐसे लोगों को अब यह जानना जरूरी है कि आयोजकों की क्या जिम्मेदारी बनती है। आईपीएल की शर्तों के अनुसार, अगर कोई मैच रद्द या छोटा कर दिया जाता है, तो आयोजक पर उसे दोबारा आयोजित करने का कोई दबाव नहीं होता। आयोजकों को मैच की तारीख, समय और स्थान में बदलाव करने का अधिकार होता है। हालांकि, रद्द हुए मुकाबलों के टिकट के लिए रिफंड की प्रक्रिया मौजूद है।

कैसे मिलेगा ऑनलाइन टिकट का रिफंड?

अगर आपने टिकट की बुकिंग किसी ऑनलाइन पोर्टल से की है, तो आपको आईपीएल रद्द होने की स्थिति में स्वचालित रूप से रिफंड मिल जाएगा। अगर किसी कारणवश पैसे वापस नहीं आते हैं, तो आप उसी पोर्टल पर जाकर रिफंड क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी टिकट की कॉपी और एक वैध पहचान पत्र अपलोड करना होगा। साथ ही, हो सकता है कि आपसे अपने बैंक खाते की जानकारी भी मांगी जाए ताकि रिफंड सीधे खाते में ट्रांसफर किया जा सके।

स्टेडियम से टिकट खरीदने पर कैसे मिलेगा रिफंड?

अगर आपने स्टेडियम जाकर टिकट खरीदा है, तो आपको वहीं काउंटर पर जाकर टिकट और अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा। इसके बाद आपको फिजिकल रूप से रिफंड की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। याद रखें, टिकट और पहचान पत्र दोनों दिखाना अनिवार्य है।

धर्मशाला में रोका गया था मैच, रिफंड नहीं मिलेगा

गौरतलब है कि इससे पहले धर्मशाला में 8 मई को चल रहे एक मुकाबले को बीच में रोकना पड़ा था। मैच के दौरान पाकिस्तान की ओर से अचानक हमला कर दिया गया, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मैच को 10 ओवर के बाद रोक दिया गया और दर्शकों को घर भेज दिया गया। लेकिन चूंकि मैच शुरू हो चुका था, इसलिए इन दर्शकों को टिकट का पैसा वापस नहीं मिलेगा, क्योंकि रिफंड नियमों के अनुसार मैच की एक भी गेंद न फेंके जाने की स्थिति में ही रिफंड संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत