न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से शुरू IPL 2025: KKR के इस गेंदबाज से RCB के बल्लेबाजों को लगेगा डर

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शाम 7:30 से खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 5:21:12

आज से शुरू IPL 2025: KKR के इस गेंदबाज से RCB के बल्लेबाजों को लगेगा डर

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज शाम 7:30 से खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है। इस मैच में केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी। इस मैच में होम टीम कोलकाता के एक तूफानी ऑलराउंडर से मेहमान टीम बेंगलुरु के खिलाड़ियों को बचकर रहना होगा।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच हुए हैं। केकेआर ने 20 और आरसीबी ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। इन दोनों टीमों के बीच हुए अब तक हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में—

केकेआर और आरसीबी के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर एक गेंदबाज सुनील नारायण है। नारायण ने 2012 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने केकेआर की ओर से आरसीबी के खिलाफ 21 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6।68 रही है। सुनील नारायण के बाद दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल (19) हैं, जो अब आरसीबी का हिस्सा नहीं हैं। वह आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे।

KKR Vs RCB आईपीएल मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज


1. सुनील नारायण (केकेआर) - 26 विकेट

2. युजवेंद्र चहल (आरसीबी) - 19 विकेट

3. आंद्रे रसेल (केकेआर) - 17 विकेट

4. वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) - 14 विकेट

सुनील नारायण आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज भी हैं। नारायण ने 177 मैचों में 8 बार 4 विकेट हॉल हासिल किया है। उनके नाम कुल 180 विकेट हैं। उन्होंने बल्ले के साथ आईपीएल में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1534 रन बना चुके हैं। यह तूफानी ऑलराउंडर केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करता है और टीम का अहम खिलाड़ी भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?