न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: ईशान किशन पर ऑक्शन में लग सकता है मोटा दांव, इस टीम में जाने की संभावना

ऐसे में क्या ईशान के साथ फिर से वही कहानी दोहराई जाएगी, यानी वे फिर मुंबई इंडियंस में जाएंगे या फिर किसी और टीम के लिए अगले साल आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 6:12:20

IPL 2025: ईशान किशन पर ऑक्शन में लग सकता है मोटा दांव, इस टीम में जाने की संभावना

ईशान किशन आईपीएल में पिछले कई साल से एक ही टीम यानी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। बीच में उन्हें एमआई ने रिलीज भी किया, लेकिन इसके बाद फिर से मोटी कीमत अदाकर वापस बुला लिया। अब एक बार फिर से उन्हें रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में क्या ईशान के साथ फिर से वही कहानी दोहराई जाएगी, यानी वे फिर मुंबई इंडियंस में जाएंगे या फिर किसी और टीम के लिए अगले साल आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे उन पर कई टीमों की नजर होगी, लेकिन एक टीम ऐसी भी है, जो उन्हें किसी भी कीमत पर अपने पाले में करना चाहती होगी।

ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था। हालांकि पिछले कुछ सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं गए हैं, वहीं टीम इंडिया से भी उन्हें बाहर होना पड़ा है। अब वे अपनी पुरानी टीम से भी रिलीज हो गए हैं। हालांकि शुरुआत में ईशान किशन गुजरात लायंस के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं, जब सुरेश रैना उस टीम के कप्तान हुआ करते थे। लेकिन उनकी पहचान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज के तौर पर ही है। बड़ी बात ये भी है कि मुंबई इंडियंस नीलामी के दिन ईशान किशन को आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड के तहत भी वापस नहीं ला सकती। इसलिए जो टीम बोली ज्यादा लगाएगी, उसी में ईशान को जाना होगा।

इस बीच संभावना जताई जा रही है कि ईशान किशन अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की टीम के लिए खेल सकते हैं। इस बार गुजरात टाइटंस ने अपने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उसमें शुभमन गिल और राशिद खान के अलावा, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान का नाम शामिल है। यानी उन्हें एक विकेट कीपर बल्लेबाज की तलाश है। साथ ही ईशान किशन ओपनिंग भी करते हैं। यानी अगर वे इस टीम में गए तो शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार जोड़ी इस टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकती है।

वैसे भी आईपीएल ऑक्शन में टीमें भारतीय विकेट कीपर की तलाश में रहती हैं। साथ ही अगर वो सलामी बल्लेबाज भी हो तो सोने पे सुहागा टाइप मामला हो जाता है। ये बात तो तय है कि ईशान पर इस बार भी मोटी बोली लगाई जाएगी, यानी जिस टीम के पास उनका नाम आते वक्त तक ज्यादा पैसा होगा, वो उन्हें ले जा सकती है। इसमें गुजरात टाइटंस के अलावा कई और टीमें भी दावेदार हैं। देखना होगा कि ऑक्शन के दिन क्या कुछ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत