न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: फाइनल में पंजाब की हार से छलका प्रीति जिंटा का दर्द, नम हुईं आंखें; फैंस बोले- ट्रॉफी की असली हकदार तो...

आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स की हार के बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की आंखों में आंसू नजर आए। आरसीबी की जीत से जहां जश्न था, वहीं प्रीति की मायूसी ने फैंस को भावुक कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 1:32:55

IPL 2025: फाइनल में पंजाब की हार से छलका प्रीति जिंटा का दर्द, नम हुईं आंखें; फैंस बोले- ट्रॉफी की असली हकदार तो...

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली समेत आरसीबी की पूरी टीम जहां इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा बेहद मायूस नजर आईं। 17 साल से उनकी टीम पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया। प्रीति जिंटा की आंखों से आंसू छलकते देखे गए, जिसने उनके प्रशंसकों को भी भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने रिएक्शन साझा किए।

प्रीति के आंसुओं से पसीजे फैंस, सोशल मीडिया पर उमड़ा सहानुभूति का सैलाब

पंजाब की हार के बाद जब प्रीति जिंटा मायूस दिखीं, तो उनके प्रशंसकों के दिल भी टूट गए। एक यूजर ने लिखा, “भाई, ये भी तो 18 साल से वेट कर रही हैं।” वहीं एक अन्य फैन ने ट्वीट किया, “जैसा कि उम्मीद थी, प्रीति जिंटा की आंखों में आंसू हैं। उनका दिल एक बार फिर टूट गया। मैंने 2014 में भी यही सीन देखा था।”

एक फैन ने लिखा, “जब लोग कोहली की टीम के प्रति वफादारी की बात करते हैं, तो उन्हें प्रीति जिंटा की मजबूती और उनकी इच्छाशक्ति की भी तारीफ करनी चाहिए। हां, पैसा तो है, लेकिन जो खेल से प्यार करता है, वो जानता है कि हार का दर्द क्या होता है। जज्बात सबके लिए बराबर होते हैं। और वह 18 साल से उसी उम्मीद पर टिकी हुई हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें भी जीत का स्वाद मिले।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रीति जिंटा के लिए बहुत बुरा लग रहा है। हर साल उनकी टीम की हार से उनका दिल टूटता है, फिर भी वो हर बार उसी मुस्कान और जोश के साथ लौटती हैं। अगर कोई इस ट्रॉफी की असली हकदार है, तो वो वही हैं। एक दिन, ये ट्रॉफी उनकी जरूर होगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत