Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को सौंपी उपकप्तानी, RCB के रह चुके कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार, 17 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के स्टार फाफ डु प्लेसिस को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 4:31:32

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को सौंपी उपकप्तानी, RCB के रह चुके कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार, 17 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के स्टार फाफ डु प्लेसिस को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल 2025 में ये स्टार बल्लेबाज नए सेट-अप में कप्तान अक्षर पटेल के डिप्टी होंगे। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में डू प्लेसिस ने कहा, 'आपका मतलब अभी है? मैं घर पर हूं, मैं और कहां होता? हां, यह सच है, मैं डीसी का उप-कप्तान हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली शानदार रही है, लड़के शानदार रहे हैं, निश्चित रूप से खुश हूं और मैं तैयार हूं।'

प्लेसिस को दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा था

दिल्ली ने मेगा नीलामी में डू प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। नीलामी से पहले उन्हें उनकी पिछली फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज कर दिया था। बता दें कि अक्षर पटेल को शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया था, वो ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जिनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर खरादकर कप्तान बना दिया है।

पहले आरसीबी के कप्तान थे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व किया। हालांकि, मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने रिटेन नहीं किया। अब वो दिल्ली के एक अहम खिलाड़ी होंगे और अक्षर के अहम फैसलों में उनकी सहायता करेंगे।

आरसीबी के कप्तान के रूप में, डू प्लेसिस ने 42 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 21 जीत और इतने ही हारे, उनके नेतृत्व में, टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन दोनों मौकों पर एलिमिनेटर में हार गई। पिछले पांच सालों में, डू प्लेसिस ने आईपीएल की 74 पारियों में 2,718 रन बनाए हैं।

कोचिंग स्टाफ

डू प्लेसिस और अक्षर डीसी में नए कोचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे, जिसमें हेमंग बदानी (मुख्य कोच), वेणुगोपाल राव (क्रिकेट निदेशक), मुनाफ पटेल (गेंदबाजी कोच), मैथ्यू मॉट (सहायक कोच), केविन पीटरसन (मेंटर), ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स (फील्डिंग कोच) शामिल हैं।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच


डीसी 24 मार्च को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की मेजबानी करके अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ तीन टीमों में से एक है जिसने कभी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी। नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुशमंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology