न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत के बाद रोहित ने हार्दिक पण्ड्या को लगाया गले, तस्वीर हुई वायरल

रविवार 7 अप्रैल को मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुम्बई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स के मैच में मुम्बई ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2024 के सीजन में पहली जीत दर्ज की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 3:25:47

जीत के बाद रोहित ने हार्दिक पण्ड्या को लगाया गले, तस्वीर हुई वायरल

रविवार 7 अप्रैल को मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुम्बई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स के मैच में मुम्बई ने दिल्ली को हराकर आईपीएल 2024 के सीजन में पहली जीत दर्ज की। इस जीत से पहले अंक तालिका में 10वें स्थान पर काबिज मुंबई आठवीं पायदान पर पहुँचने में सफल हुई।

मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन बना डाले, लेकिन मजेदार बात यह थी कि इस स्कोर में किसी भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने अर्द्धशतक नहीं लगाया। बिना किसी बैटर के हाफसेंचुरी के आईपीएल में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई।

मैच जीतने के बाद मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वर्तमान कप्तान हार्दिक पण्ड्या को गले लगाया। रोहित की हार्दिक को गले लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था, यह उसकी पहली जीत रही है।

आईपीएल 2024 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी तरह से अच्छी नहीं रही। प्रशंसकों ने जहां कप्तान के तौर पर हार्दिक पण्ड्या की जमकर हूटिंग की, तो वहीं टीम भी लगातार एक के बाद एक तीन मैच हार गई। ऐसे में कप्तान हार्दिक पण्ड्या काफी ज्यादा दबाव में भी थे। इन सबके बीच खबरें लगातार यही आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का माहौल भी काफी गर्म है। इस जीत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जाकर हार्दिक पांड्या को गले भी लगाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने साफ कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल एकदम बढ़िया है।

रोमारियो शेफर्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने महज 10 गेंदों पर नॉटआउट 39 रनों का योगदान दिया। रोमारियो शेफर्ड ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से ये रन बनाए। रोमारियो के अलावा रोहित शर्मा ने 49, ईशान किशन ने 42 और टिम डेविड ने नॉटआउट 45 रनों का योगदान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल