न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

58 गेंदों में बटलर ने लगाया शतक, कोहली के शतक पर फेरा पानी, RR की जीत करी आसान

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। राजस्थान को मुकाबला जिताने में उसके ओपनर जोस बटलर के शतक ने अहम योगदान दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 3:22:26

58 गेंदों में बटलर ने लगाया शतक, कोहली के शतक पर फेरा पानी, RR की जीत करी आसान

जयपुर के सवाई मानिसंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। राजस्थान को मुकाबला जिताने में उसके ओपनर जोस बटलर के शतक ने अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग पर उतरे बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

IPL 2024 के पिछले तीनों मैचों में बटलर कुछ खास नहीं कर सके थे। तीनों मैचों में उनका स्कोर क्रमश: 11, 11 और 13 रनों का था। लेकिन बेंगलुरु के खिलाफ उनका बल्ला चला और वह टीम को जीत दिलाने में सबसे ज़्यादा कारगर साबित हुए। बटलर ने तब शतक लगाया, जब उनके साथ ओपनिंग पर आए यशस्वी जायसवाल पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

कप्तान संजू सैमसन ने बटलर का खूब साथ निभाया। संजू ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 148 (86 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे राजस्थान की जीत की राह बहुत ज़्यादा आसान हो गई और टीम ने पहाड़ जैसा दिख रहा टारगेट आसानी से चेज कर लिया।

मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली थी। हालांकि विराट कोहली का यह शतक धीमे शतकों में शामिल हुआ। लेकिन जोस बटलर ने विजयी शतक लगाकर कोहली की इस पारी पर पानी फेर दिया।

मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवर में 183/3 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 44 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 (84 गेंद) रनों की साझेदारी भी की थी। RCB पहले पॉवर प्ले का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकी। उसे पहले 6 ओवर में कम से कम 70-80 रन बनाने चाहिए थे। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 19.1 ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल