न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 17 SRH Vs MI: अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करेंगे रोहित शर्मा, बनेंगे MI के पहले बल्लेबाज

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने एमआई के लिए 199 आईपीएल मैचों में 5084 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उतरते ही वह ये उपलब्धि हासिल करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 4:50:52

IPL 17 SRH Vs MI: अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करेंगे रोहित शर्मा, बनेंगे MI के पहले बल्लेबाज

हैदराबाद। आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को आईपीएल 2024 में अपना खाता खोलना बाकी है। हैदराबाद का यह पहला मैच होगा जो वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। IPL के इस सीजन का अभी तक यह ट्रेंड रहा है कि मेजबान ने अपने मैच जीते हैं। इसी के चलते हैदराबाद बनाम मुम्बई इंडियन्स के बीच होने वाले मैच के लिए कहा जा रहा है कि यह मैच हैदराबाद जीतेगी। जारी सीजन के अपने पहले मैच में दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद की टीम ने 9 जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। मुंबई के खिलाफ SRH का हाईएस्ट टोटल 200, वहीं मुंबई का हैदराबाद के खिलाफ 235 है। पिछले पांच मैच की बात करें तो मुंबई ने चार जीते हैं। सनराइजर्स ने आईपीएल 2022 में मुंबई को हराया था।

गुजरात के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में 4 रन से हार मिली थी। पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स की टीम सातवें स्थान पर, वहीं मुंबई की टीम आठवें स्थान पर है। इस मुकाबले में एक बार फिर हार्दिक पांड्या पर सबकी नजरें रहने वाली है क्योंकि उन्हें मुंबई इंडियंस के फैंस बतौर कप्तान पसंद नहीं कर रहे हैं और पिछले मैच में उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी। ऐसे में एक बार फिर मैच में उनकी कप्तानी पर फोकस रहेगा।

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने एमआई के लिए 199 आईपीएल मैचों में 5084 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उतरते ही वह ये उपलब्धि हासिल करेंगे।

IPL 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 2013 के बाद से मुंबई अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है और इस सीजन भी ऐसा ही हुआ। गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 6 रन से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला 4 रन से गंवाया था।

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद में काफी हूटिंग का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद में भी ऐसा होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऐसे में कप्तान के ऊपर जिम्मेदारी होगी कि वे खुद अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को अच्छे से लीड करते हुए जीत दिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत