न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 3 क्रिकेटर्स की नजर में युजवेंद्र चहल, वेंकटेश अय्यर और डेविड वार्नर ऐसे हैं अपनी टीम के लिए खास

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा रहे हैं। इसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 10:57:56

इन 3 क्रिकेटर्स की नजर में युजवेंद्र चहल, वेंकटेश अय्यर और डेविड वार्नर ऐसे हैं अपनी टीम के लिए खास

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा रहे हैं। इसमें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी चहल के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि चहल को अब भी भारत की टी20 विश्व कप कप टीम में शामिल किया जा सकता है। आईपीएल के ठीक बाद यूएई और ओमान में ही विश्व कप होगा।

चयनकर्ताओं ने चहल की जगह राहुल चाहर को वरीयता दी थी। इस पर क्रिकेट के कई जानकार हैरान रह गए थे। अब कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य हरभजन ने ट्वीट कर चहल के लिए लिखा कि आपने हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसे बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि आप सही गति से गेंदबाजी करते रहें। बहुत धीमी नहीं। अभी भी आपको टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में देखने की उम्मीद है। चैंपियन गेंदबाज।

yuzvender chahal,venkatesh iyer,david warner,aaron finch,harbhajan singh,deep das gupta,ipl-14,sports news in hindi

दीपदास गुप्ता ने वेंकटेश को बताया भविष्य का सितारा

पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया कू के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आईपीएल से कई खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। जैसे वेंकटेश अय्यर, रुतुराज गायकवाड, आवेश खान, उमरान मलिक। इसलिए आईपीएल एक शानदार टूर्नामेंट हैं क्योंकि इससे पहले भी मैं इन सभी को खेलते हुए देख चुका हूं खासकर वेंकटेश को। वे मध्य प्रदेश के लिए खेल चुके हैं। उस टाइम भी ऐसी बल्लेबाजी करते थे लेकिन उसे देखकर लगा नहीं था कि वे आईपीएल में इतने सफल रहेंगे।

आईपीएल का जो स्तर है वो इंटरनेशनल स्तर से थोड़ा सा नीचे है इसलिए जब कोई यहां इस तरह खेलता है तो आपको पता है कि वह इंटरनेशनल स्तर के लिए तैयार है। जब आप आईपीएल में इन लोगों को देखते हो पता चलता है कि भारत के पास अच्छे खिलाड़ी हैं। वेंकटेश की बात मैं इसलिए ज्यादा करना चाहता हूं क्योंकि वे गेंदबाजी भी करना जानते हैं। भारत के लिए सीम ऑलराउंडर का मसला लंबे समय से रहा है। भारत में टॉप-5 में ऐसा कोई नहीं है जो गेंदबाजी करता हो। टी20 व वनडे में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो बल्लेबाजी करता हो।

yuzvender chahal,venkatesh iyer,david warner,aaron finch,harbhajan singh,deep das gupta,ipl-14,sports news in hindi

फिंच को भरोसा, विश्व कप में बढ़िया खेलेंगे वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर के लिए आईपीएल-14 बेहद निराशाजनक रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले वार्नर 8 मैच में 195 रन बना पाए। यूएई में उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला, जिनमें वे 0 और 2 रन पर आउट हो गए। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि वार्नर हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। फिंच को भरोसा है कि वार्नर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

फिंच ने कहा कि वार्नर मेरे साथ ओपनिंग करेंगे और मुझे इस पर कोई संदेह नहीं हैं कि वे वर्ल्ड कप की तैयारियों में पूरी तरह मशगूल होंगे। वे सनराइजर्स के लिए और मैच खेलना पसंद करते लेकिन अगर उन्हें मैच नहीं मिले हैं तो भी वे टीम से अलग वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे होंगे। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का दौरा किया था लेकिन वार्नर समेत उसके कई नामचीन खिलाड़ियों ने इन दोनों दौरों में शिरकत नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत