न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोहली से इन्होंने हटाया दबाव, रोहित ने ईशान के लिए कहा, जडेजा ने बेटी को डेडिकेट किया अवार्ड

आईपीएल-14 के 39वें मैच में रविवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हरा दिया। मुंबई को 166 रन चाहिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 11:13:06

IPL-14 : कोहली से इन्होंने हटाया दबाव, रोहित ने ईशान के लिए कहा, जडेजा ने बेटी को डेडिकेट किया अवार्ड

आईपीएल-14 के 39वें मैच में रविवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हरा दिया। मुंबई को 166 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 111 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 43 और क्विंटन डी कॉक ने 24 रन बनाए। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने हैट्रिक सहित चार, युजवेंद्र चहल ने तीन और ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। इससे पहले बेंगलोर ने 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली व मैक्सवेल ने अर्धशतक जमाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही बेंगलोर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

कप्तान कोहली ने कहा कि मैं इस जीत के साथ बहुत खुश हूं। हमारी शुरुआत अच्छी नहीं थी पर हमने अंत अच्छा किया। हमने दूसरे ओवर में पडिक्कल का विकेट गंवा दिया। शुरूआत में मुझ पर दबाव था पर श्रीकर भरत ने मुझसे दबाव हटाया। आपको गेंदबाजों को समय देना होगा, वह भी बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज के खिलाफ। मुझे आज कोई शिकायत नहीं है। मैं बल्लेबाजी को 10 में से 8 अंक दूंगा और क्योंकि हमें 20 और 25 रन और बनाने चाहिए थे। हर्षल ने शानदार गेंदबाजी की।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,rohit sharma,ravindra jadeja,rcb,mumbai indians,chennai,sports news in hindi

बल्लेबाजों को आगे बढ़ने की जरूरत : रोहित

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि बेंगलोर के खिलाफ उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोहित ने कहा कि पहले हमने सोचा कि यह हमारी ओर से शानदार गेंदबाजी प्रयास था। एक समय ऐसा लग रहा था कि वे 180 से अधिक का स्कोर बना रहे हैं। बल्लेबाजों ने हमें निराश किया। यह कुछ ऐसा है जो लगातार हो रहा है (बल्ले से अपना रास्ता खोना)। बल्लेबाजों के साथ अच्छी बातचीत हुई है जिन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है। एक-दो विकेट गिरने के बाद बेंगलोर ने हम पर दबाव बनाए रखा।

ईशान किशन एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। पिछले साल उनका आईपीएल शानदार रहा था। हम उनके न्यूट्रल खेल का समर्थन करना चाहते हैं, इसलिए वे सूर्या से ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते। ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे हैं। गत चैंपियन मुंबई की 10 मैच में छठी हार है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने चारों मुकाबले जीतने के साथ अन्य टीमों के समीकरणों पर भी निर्भर रहना होगा।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,rohit sharma,ravindra jadeja,rcb,mumbai indians,chennai,sports news in hindi

रवींद्र जडेजा ने 19वें ओवर में पलट दिया पासा

आईपीएल-14 में रविवार को ही खेले गए एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। जीत के नायक बने बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रवींद्र जडेजा। उन्होंने 8 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 22 रन ठोककर मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई। जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसे उन्होंने डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी निध्याना को समर्पित कर दिया। जडेजा ने सोशल मीडिया पर अवार्ड के साथ अपनी फोटो शेयर की और साथ में लिखा कि वे इसे अपनी बेटी को समर्पित कर रहे हैं।

जडेजा 18वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। तब चेन्नई को 17 गेंद में 30 रन चाहिए थे। इसके बाद 12 गेंद में 26 रन की आवश्यकता थी। 19वां ओवर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला और इसमें 22 रन बने। इनमें से 21 रन जडेजा के बल्ले से निकले। हालांकि वे अंतिम ओवर में सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए। दीपक चाहर ने अंतिम गेंद पर एक रन चुरा टीम को जीत दिला जडेजा को मेहनत को जाया नहीं जाने दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत