न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘12 से 14 करोड़ में बिकेंगे वेंकटेश अय्यर’, राशिद के रिएक्शन पर कार्तिक ने पूछा, रैना पर बिफरा ये क्रिकेटर

आईपीएल-14 में कई नए सितारे चमकते दिख रहे हैं, इन्हीं में से एक हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाएं हाथ के युवा सलामी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 8:52:44

‘12 से 14 करोड़ में बिकेंगे वेंकटेश अय्यर’, राशिद के रिएक्शन पर कार्तिक ने पूछा, रैना पर बिफरा ये क्रिकेटर

आईपीएल-14 में कई नए सितारे चमकते दिख रहे हैं, इन्हीं में से एक हैं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर। वे बतौर मीडियम पेसर उपयोगी पार्ट टाइम बॉलर भी हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वेंकटेश की तारीफ की है। मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2022 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में वेंकटेश को 12 से 14 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है। उन्होंने यूएई में लगातार दमदार प्रदर्शन किया है। मैं उनके प्रथम श्रेणी के नंबरों को देख रहा था और उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड भी उच्च दर्जे का है।

टी20 क्रिकेट में उनका औसत 47 और स्ट्राइक रेट 92 का है। यह एक ऐसा व्यक्ति है जो बल्लेबाजी करना जानता है। साथ ही वे एक गेंदबाज है, उन्होंने पिछले मैच में बताया कि वे कठिन समय पर भी बॉलिंग कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इन्हें आगामी ऑक्शन में भारी रकम मिलने वाली है। मांजरेकर के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स के इयोन मोर्गन वे कैप्टन रहे हैं, जिन्होंने उन्हें यूएई एडिशन में सबसे ज्यादा इंप्रेस किया है। वे दूसरे फेज के बेस्ट कप्तान हैं।

ipl-14,indian premier league,venkatesh iyer,dinesh karthik,suresh raina,robin uthappa,sports news in hindi

नितिश राणा के शॉट से टूटा कैमरा, चौंक गए राशिद, तो कार्तिक...

आईपीएल-14 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मैच के दौरान एक रोचक वाकया देखने को मिला। मैच के दौरान जब कोलकाता की बल्लेबाजी चल रही थी, तब मैदान पर कुछ ऐसा घटित हुआ जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। कोलकाता के बाएं हाथ के बल्लेबाज नितिश राणा ने अंतिम ओवरों के दौरान ऐसा शॉट मारा कि मैदान पर मौजूद ऑटोमैटिक कैमरा ही टूट गया। पारी के 18वें ओवर में राणा ने मिडविकेट की ओर करारा शॉट खेला।

हुआ तो ये चौका ही लेकिन गेंद ठप्पा खाकर कैमरे पर जा टकराई और उसका ग्लास चकनाचूर हो गया। बाउंड्री पर खड़े राशिद खान भी बॉल को नहीं रोक पाए और बाद में उनके सामने ही जब कांच टूट गया तो वे भी चौंक गए। जब यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो कोलकाता के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने एक फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि आखिर राशिद खान वहां पर क्या कर रहे हैं।

ipl-14,indian premier league,venkatesh iyer,dinesh karthik,suresh raina,robin uthappa,sports news in hindi

शॉन पोलक ने कहा, रैना को हटा उथप्पा को मिले मौका

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना का आईपीएल में फ्लॉप शो जारी है। रैना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 रन पर ही आउट हो गए थे। यूएई में रैना ने पांच मैच में 37 रन ही बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलक का कहना है कि सीएसके के पास उनसे बेहतर खिलाड़ी है जो बढ़िया रिप्लेसमेंट साबित हो सकता है। पोलक ने ‘क्रिकबज’ के साथ बातचीत करते हुए कहा कि रैना टच को तलाश नहीं पा रहे हैं।

कई सालों तक शानदार फील्डिंग, ऑफ स्पिन से योगदान देना और बॉल को ग्राउंड के बाहर मारना यह सब हमको अब तक नजर नहीं आया। रैना को राजस्थान के खिलाफ तीन नंबर पर भेजा जाना मेरे लिए कोई सरप्राइज नहीं था, क्योंकि उन्हें इसलिए प्रमोट किया गया था ताकि वे फॉर्म वापस पा सकें। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। रैना की जगह पर रोबिन उथप्पा अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उथप्पा का भी आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड है। उथप्पा को आईपीएल-14 में एक भी मैच में मौका नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत