न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बर्थडे बॉय’ गेल को नहीं खिलाने पर गावस्कर-पीटरसन ने उठाए सवाल, राहुल 3 हजारी क्लब में शामिल

किंग्स इलेवन पंजाब को मंगलवार को आईपीएल-14 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 11:58:18

‘बर्थडे बॉय’ गेल को नहीं खिलाने पर गावस्कर-पीटरसन ने उठाए सवाल, राहुल 3 हजारी क्लब में शामिल

किंग्स इलेवन पंजाब को मंगलवार को आईपीएल-14 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को प्राथमिकता दी। मार्कराम (20 गेंद, नाबाद 26) तब तेज बल्लेबाजी नहीं कर पाए जब टीम को इसकी काफी जरूरत थी। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि गेल को क्यों नहीं खिलाया गया? हालांकि मैच के दौरान ही दो दिग्गज क्रिकेटर व कमेंटेटर सुनील गावस्कर व केविन पीटरसन ने इस पर आपत्ति जता दी थी। खास बात ये है कि मंगलवार (21 सितंबर) को ही गेल का 42वां जन्मदिन था। गावस्कर ने कहा कि गेल को टीम में नहीं देखना वाकई चौंकाने वाला है। वे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में बादशाहत साबित की है।

गेल को बाहर बैठाने का फैसला नासमझी भरा है। इसके पीछे की वजह मुझे समझ नहीं आ रही। मैं पीटरसन की तरह बिल्कुल हैरान हूं कि गेल नहीं खेल रहे हैं। आज जिन चार विदेशी खिलाड़ियों को चुना गया, वे शानदार खेल सकते हैं और मैच जीत सकते थे, लेकिन तथ्य यह है कि जन्मदिन पर ऐसे तगड़े बल्लेबाज को आप बाहर बैठा रहे हैं। हर एक T20 लीग में उनका दबदबा है और आप उन्हें इस खेल के लिए उनके जन्मदिन पर छोड़ दें, यह बेतुकी बात है।

ipl-14,indian premier league,chris gayle,sunil gavaskar,kevin pietersen,lokesh rahul,royal challengers bangalore,sports news in hindi

पीटरसन ने मैच शुरू होने से पहले लिया था गेल का इंटरव्यू

केविन पीटरसन को भी यह काफी नागवार गुजारा। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले गेल का इंटरव्यू किया था और वो भी इस बात को हजम नहीं कर पाए कि क्यों गेल को अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बनाया गया। पीटरसन ने कहा कि इस पर सवाल जरूर पूछे जाएंगे। मुझे समझ में नहीं आता कि आप गेल को जन्मदिन पर बाहर क्यों रखेंगे। अगर कोई एक मैच था, जिसमें आप उन्हें खिलाने जा रहे थे, तो यह वही मुकाबला था। अगर वे असफल हो जाते, तो आप कहते ‘ठीक है, तुम थोड़ा आराम कर सकते हो’। इसलिए मैं इस सोच को बिल्कुल नहीं समझ सकता। आपको बता दें कि गेल ने आईपीएल-14 के पहले फेज में पंजाब की तरफ से सभी 8 मैच खेले थे। उन्होंने 25 के औसत से 178 रन बनाए थे, लेकिन वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।

ipl-14,indian premier league,chris gayle,sunil gavaskar,kevin pietersen,lokesh rahul,royal challengers bangalore,sports news in hindi

सबसे तेज गति से 3000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर आए राहुल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक नया मुकाम हासिल किया। दाएं हाथ के ओपनर राहुल ने आईपीएल करियर के 3000 रन पूरे कर लिए। राहुल इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 18वें बल्लेबाज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली 6081 रन के साथ टॉप पोजिशन पर हैं। उनके बाद शिखर धवन ( 5577), सुरेश रैना (5495), रोहित शर्मा (5480) और डेविड वार्नर (5447) का नंबर आता है। क्रिस गेल 5000 रन के आंकड़े से 50 रन ही दूर हैं। राहुल हालांकि आईपीएल में सबसे तेज गति से 3000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इसके लिए 80 पारियां ली हैं। उन्हीं ही टीम के गेल (75) पहले नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत