न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : सैमसन पर लगा जुर्माना, राहुल को हजम नहीं हो रही हार, कार्तिक त्यागी ने खोला राज!

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त रोमांच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 11:32:40

IPL-14 : सैमसन पर लगा जुर्माना, राहुल को हजम नहीं हो रही हार, कार्तिक त्यागी ने खोला राज!

आईपीएल-14 के दूसरे फेज के मुकाबले में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। राजस्थान ने दो रन से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पूरे विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में पंजाब चार ही विकेट खोने के बावजूद 183 रन ही बना सकी। राजस्थान के अब 8 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक हो गए हैं। वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। राजस्थान भले ही मैच जीत गई, लेकिन उसके कप्तान संजू सैमसन को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। मैच अधिकारियों के अनुसार सैमसन को 12 लाख चुकाने होंगे। टूर्नामेंट के दौरान यह गलती दोहराने पर सैमसन पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित नियमों के तहत टीम पहली बार तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाई और इसलिए सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,lokesh rahul,kartik tyagi,rajasthan royals,kings eleven punjab,sports news in hindi

हार के बाद ऐसा बोले पंजाब के कप्तान राहुल

पंजाब के कप्तान व सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जीता जिताया मैच हारने से आहत हैं। राहुल ने कहा कि इस हार को पचा पाना मुश्किल है। हमें दबाव से बेहतर तरीके से निपटने की जरूरत है। हमने अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं सीखा। हमने पहले छह ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन दुर्भाग्यशाली रहे कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर फील्डरों के हाथों में नहीं पहुंची, लेकिन हमने गेंद से अंतिम ओवरों में अच्छी वापसी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब ने इस मैच में क्रिस गेल के बजाय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्कराम पर भरोसा जताया। मार्कराम 20 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बीच, राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन आईपीएल-14 में ओरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। वे संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। राहुल ने 49 रन की पारी खेली और उनके अब धवन के बराबर 380 रन हो गए हैं।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,lokesh rahul,kartik tyagi,rajasthan royals,kings eleven punjab,sports news in hindi

कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में पलटा पासा

आखिरी ओवर में पासा पलटने वाले राजस्थान के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी कामयाबी का राज बताया। दरअसल पंजाब को आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट बाकी थे। कार्तिक ने सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट ले लिए और राजस्थान को 2 रन से जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच कार्तिक भारत में खेले गए आईपीएल-14 के पहले चरण के दौरान चोटिल हो गए थे। कार्तिक ने कहा कि मैंने पिछले कुछ सालों से सीनियर्स से बात की।

सभी का कहना है कि मैच कभी भी बदला जा सकता है। मुझे पता था कि मेरे पास डेथ ओवर्स स्किल है। ऑस्ट्रेंलिया दौरे पर कुछ सीनियर्स ने मुझे बताया कि मैं गेंद थोड़ा पीछे यानी शॉर्ट पिच डाल रहा हूं। इसके बाद मैंने गेंद को आगे यानी ओवर पिच डालना शुरू किया। इस बदलाव से मुझे विकेट मिलने शुरू हो गए। छोटी गेंद वाली गलती मैं घरेलू मैचों में भी दोहरा रहा था। कार्तिक पिछले साल बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत