न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : सैमसन ने बताया कहां रहीं कमियां, बल्लेबाजी से बनाए ये रिकॉर्ड, विलियमसन बोले...

आईपीएल-14 के दूसरे फेज में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आईपीएल-1 के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 11:16:17

IPL-14 : सैमसन ने बताया कहां रहीं कमियां, बल्लेबाजी से बनाए ये रिकॉर्ड, विलियमसन बोले...

आईपीएल-14 के दूसरे फेज में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आईपीएल-1 के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह देखना पड़ा। उसे फिसड्डी सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले खेलते हुए कप्तान संजू सैमसन के 82 और महिपाल लोमरोर के 29 रन की बदौलत 164 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने जेसन रॉय के 60 तो कप्तान केन विलियिमसन के नाबाद 51 रन के दम पर जीत हासिल कर ली। यह राजस्थान की छठी हार रही। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। राजस्थान, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के 10-10 मैच में 8-8 अंक हैं। ऐसे में राजस्थान के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की राह आसान नहीं है।

मैच के बाद राजस्थान के कप्तान व विकेटकीपर संजू सैमसन ने कहा कि मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था। विकेट थोड़ा स्टिकी था, वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। हम 10-20 रन और बना सकते थे। एक स्टिकी विकेट पर एक बार जब आप शुरुआत कर लेते हैं तो आपको आगे बढ़ते रहना होता है। मैं पावरप्ले के बाद आगे बढ़ना चाहता था, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे, इसलिए मैं टिके रहना चाहता था और साझेदारी करना चाहता था। हम लड़ने के लिए एक सम्मानजनक स्कोर बनाना चाहते थे। टाइमआउट के बाद हमने जो टारगेट किया था, वह हमें मिला। हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर काम करने की जरूरत है। हमें हर गेंद पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। अपने मानकों को ऊपर उठाने की जरूरत है।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,kane williamson,rajasthan royals,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले 19वें बल्लेबाज बने सैमसन

सैमसन हैदराबाद के खिलाफ जब 65 रन पर पहुंचे तो उनके आईपीएल में 3000 रन हो गए। सैमसन ने 57 गेंद पर 82 रन की पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े। सैमसन आईपीएल में 3000 रन पूरे करने वाले 19वें खिलाड़ी हैं। उनके 117 मैच में 3017 रन हो गए हैं। उनके नाम तीन शतक हैं। एक शतक उन्होंने इसी सत्र में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था। वे दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं। आईपीएल में विराट कोहली 6186 रन के साथ नंबर एक बल्लेबाज हैं। सैमसन राजस्थान रॉयल्स की ओर से 2500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए।

उनसे पहले अजिंक्य रहाणे ने 2500 रन बनाए थे। रहाणे फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। सैमसन ने राजस्थान के लिए 95 मैच में 31.25 की औसत से 2532 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक के अलावा 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। सैमसन के हैदराबाद के खिलाफ 615 रन हो गए हैं, जो सर्वाधिक है। शेन वाटसन (566) दूसरे नंबर पर हैं। सैमसन इस सीजन में ओरैंज कैप की रेस में आगे निकल गए हैं। उनके 433, जबकि दिल्ली के शिखर धवन के 430 रन हैं।

ipl-14,indian premier league,sanju samson,kane williamson,rajasthan royals,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने की जेसन रॉय की तारीफ

राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन खुश दिखे। हैदराबाद ने अब तक सीजन में सिर्फ दो ही मुकाबले जीते हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। विलियमसन ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि यह एक अच्छी भावना है। हमने भूमिकाओं में कुछ वास्तविक स्पष्टता पैदा की। जीत के रास्ते पर वापस आकर अच्छा लग रहा है। खेल में कुछ समय ऐसे थे जो काफी महत्वपूर्ण थे और हम गेंद के साथ अच्छी तरह से आ रहे थे।

इस पिच पर बल्ले से शुरुआत करना आसान नहीं था। जीत के साथ समाप्त करना अच्छा लगा। जेसन रॉय जिस भी टीम में आते हैं, वहां अच्छा खेलते हैं। आज भी उन्होंने वही किया जो उनको अच्छा लगता था। अब हमारे लिए अगले मैच में कुछ दिन हैं। यह काफी महत्वपूर्ण होगा। हम कुछ समायोजन और माहौल अनुकूलन करेंगे। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद ने इस मैच में ओपनर डेविड वार्नर की जगह अंग्रेज बल्लेबाज जेसन रॉय को शामिल किया। वार्नर फॉर्म में नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत