न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रैना-अश्विन के लिए ऐसा बोले मांजरेकर, भज्जी ने चहल को लेकर चयनकर्ताओं पर किया कटाक्ष, कुलदीप...

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज़ सुरेश रैना फॉर्म में नहीं हैं और लंबे समय से उनका बल्ला खामोश है। रैना यूएई में तीनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 8:10:45

रैना-अश्विन के लिए ऐसा बोले मांजरेकर, भज्जी ने चहल को लेकर चयनकर्ताओं पर किया कटाक्ष, कुलदीप...

चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज़ सुरेश रैना फॉर्म में नहीं हैं और लंबे समय से उनका बल्ला खामोश है। रैना यूएई में तीनों मुकाबलों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वे आईपीएल-14 के पहले चरण में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी रैना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चेन्नई को कम से कम एक बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि इस विकेट पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। मैं चाहता हूं कि इस टीम में करण शर्मा को जगह मिले और जडेजा एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले।

कोलकाता के खिलाफ मैं सुरेश रैना को ड्रॉप करना चाहूंगा। 34 वर्षीय रैना ने पिछले साल एमएस धोनी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। मांजरेकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आर. अश्विन के दिल्ली कैपिटल्स की एकादश में जगह बनाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। अश्विन ने 2.5 ओवर में 22 रन दिए। ऐसे में मांजरेकर ने कहा कि जब सफेद गेंद वाले क्रिकेट की बात आती है, तो मैं उनका बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। मुझे लगता है कि अश्विन से पहले अमित मिश्रा चुना जाना चाहिए था। मिश्रा कलाई के स्पिनर हैं, जो टी20 में हमेशा गेम-चेंजर होता है।

ipl-14,sanjay manjrekar,indian premier league,suresh raina,ashwin,yuzvender chahal,kuldeep yadav,harbhajan singh,sports news in hindi

चहल ने मुंबई के खिलाफ की कमाल गेंदबाजी, विश्व कप के लिए नहीं हुआ था चयन

टी20 विश्व कप के लिए दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। यह बात किसी को भी हजम नहीं हुई क्योंकि वे पिछले कुछ सालों से इस फॉर्मेट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे। खास बात ये है कि 15 सदस्यीय टीम में पांच स्पिनर हैं। सिर्फ 5 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले लेग स्पिनर राहुल चाहर को टीम में चुना गया है। चीफ सलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा था कि चहल के नाम पर चर्चा हुई लेकिन हमने राहुल को चुना, क्योंकि हम चाहते थे कि कोई ऐसा हो जो तेज गेंदबाजी करे और पिच से गति प्राप्त करे।

चहल आईपीएल-14 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं पर कटाक्ष किया है। हरभजन ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ चहल की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, “चहल ने आज तेज या धीमी गेंदबाजी की दोस्तों??? 4–0-11-3 क्या स्पेल चैंपियन है।” चहल ने आईपीएल-13 में 21 विकेट लिए थे।

ipl-14,sanjay manjrekar,indian premier league,suresh raina,ashwin,yuzvender chahal,kuldeep yadav,harbhajan singh,sports news in hindi

केकेआर के कुलदीप यादव चोटिल, स्वदेश लौटे

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को बड़ा झटका लगा है। जब टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है, उसी समय उसका एक दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गया। दरअसल बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को घुटने में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद वे यूएई से स्वदेश लौट गए हैं। वे घरेलू क्रिकेट से भी बाहर हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। सूत्रों का कहना है कि कुलदीप को यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी। क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका घुटना मुड़ गया। कानपुर के 26 साल के कुलदीप ने सात टेस्ट, 65 वनडे और 23 टी20 खेले हैं। कुलदीप मौजूदा आईपीएल सत्र में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। उनके ऊपर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को वरीयता मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत