न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : शतकीय पारी के साथ रुतुराज ने बनाए ये रिकॉर्ड, कहा-टाइमिंग पर रहा है हमेशा से फोकस

आईपीएल-14 के 47वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड ने अपने आईपीएल करियर का पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 12:31:09

IPL-14 : शतकीय पारी के साथ रुतुराज ने बनाए ये रिकॉर्ड, कहा-टाइमिंग पर रहा है हमेशा से फोकस

आईपीएल-14 के 47वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। गायकवाड ने 60 गेंदो में 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। हालांकि इतनी बेहतरीन पारी के बावजूद चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। गायकवाड के खाते में कई रिकॉर्ड जुड़ गए।

ये 5वां मौका था जब गायकवाड ने यूएई में 50 से ज्यादा रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे चेन्नई के लिए यूएई में सबसे ज्यादा बार यह आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए। गायकवाड़ के आईपीएल-14 के 12 मैच में 508 रन हो गए हैं। इसके साथ ही गायकवाड़ ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हो गए। गायकवाड ने 24 साल 244 दिन की उम्र में शतक लगाया। वे चेन्नई की ओर यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे छोटे बल्लेबाज हैं।

ipl-14,indian premier league,ruturaj gaikwad,chennai super kings,rajasthan royals,sports news in hindi

...तो धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते गायकवाड

यह पहला मौका था, जब 50 से ज्यादा स्कोर करने के बाद भी रुतुराज गायकवाड टीम को जिता नहीं सके। इससे पहले छह बार उन्होंने फिफ्टी प्लस स्कोर किया था और सभी मौकों पर चेन्नई को जीत मिली थी। अगर चेन्नई इस मैच में जीत जाती तो रुतुराज, धोनी की बराबरी कर लेते। धोनी के शुरुआती सात फिफ्टी प्लस स्कोर में चेन्नई को जीत मिली थी। इसके अलावा गायकवाड आईपीएल के ऐसे तीसरे बल्लेबाज भी बने, जिनका पहला शतक टीम के काम नहीं आया और हार मिली।

रुतुराज से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था। मुंबई इंडियंस के सचिन ने कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बावजूद मुंबई को आठ विकेट से हार मिली थी। इसके बाद साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विराट कोहली ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ पहला टी20 शतक लगाया था। कोहली ने ओपनिंग करते हुए 63 गेंद में शतक ठोका था। फिर भी बेंगलोर को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी।

ipl-14,indian premier league,ruturaj gaikwad,chennai super kings,rajasthan royals,sports news in hindi

ब्रायन लारा ने की रुतुराज की तारीफ

रुतुराज गायकवाड ने मैच के बाद बताया कि शुरुआत में पिच थोड़ी स्लो थी लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया ये बेहतर होती गई। इससे बल्लेबाजों को शॉट खेलना आसान हो गया। उन्होंने कहा कि किसी एक बल्लेबाज के लिए 14वें-15वें ओवर तक टिके रहना जरूरी था। मैं पिछले कुछ मैच से ऐसा नहीं कर पाया था लेकिन इस बार ऐसा करने में सफल रहा। मैं गेंद को टाइम करने का प्रयास करता हूं और अपना शेप मेनटेन करने की कोशिश करता हूं। जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से मेरा फोकस सिर्फ टाइमिंग पर रहा है। आज भी मैंने टाइमिंग पर ही ज्यादा जोर दिया। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने रुतुराज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया कि अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर भी आप बड़े रन बना सकते हैं और एक बल्लेबाज के तौर पर मैं इससे काफी ज्यादा खुश हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत