न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कोहली को ऐसी बातें मंजूर नहीं, धोनी इन्हे मानते हैं भाई, मैन ऑफ द मैच ब्रावो ने कहा...

शारजाह में आईपीएल-14 के 35वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:15:08

IPL-14 : कोहली को ऐसी बातें मंजूर नहीं, धोनी इन्हे मानते हैं भाई, मैन ऑफ द मैच ब्रावो ने कहा...

शारजाह में आईपीएल-14 के 35वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 156/6 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार से निराश कोहली ने कहा कि यह हमारी टीम के साथ लगातार हो रहा है और हमें इस चीज को बेहतर करना ही होगा।

हम अच्छा कर रहे थे और एक समय टॉप पर थे फिर सबकुछ जाने दिया, ऐसी बातें मंजूर नहीं हैं हमें। बाद में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था, लेकिन हमारी टीम 15 से 20 रन कम रह गई। हमने फिर अच्छी जगह पर गेंदबाजी भी नहीं डाली। मुझे ऐसा लगता है कि हमने गेंदबाजी में उतना साहस नहीं दिखाया। चेन्नई ने आखिर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने धीमी व यॉर्कर गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया। हमें वापस अच्छा करना होगा तभी टीम को जीत मिल पाएगी। यह टूर्नामेंट बहुत जल्दी से निकलता जा रहा है।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,ms dhoni,dwayne bravo,royal challengers bangalore,chennai super kings,sports news in hindi

धोनी ने ब्रावो को दी थी यह सलाह

चेन्नई जीत के साथ टॉप पोजीशन पर पहुंच गई। धोनी ने जीत के बाद कहा कि हम ओस को लेकर चिंतित थे और हमने वह पिछले सीजन में देखा था। आरसीबी ने शानदार शुरुआत की और आठवें या नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ी धीमी हो गई। पडिक्कल जिस तरह से एक छोर से बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे जडेजा का स्पैल काफी अहम था। मैंने मोईन से ड्रिंक्स के दौरान कहा कि वे एक छोर से गेंदबाजी करेंगे, लेकिन फिर मैंने मन बदल लिया।

मैंने फैसला किया कि ब्रावो को गेंदबाजी करनी चाहिए क्योंकि उन्हें देरी से गेंद देना मुश्किल हो जाता है। मैं ब्रावो को अपना भाई कहता हूं। हमारे बीच हमेशा इस बात को लेकर झगड़ा होता है कि क्या उन्हें स्लोअर गेंद फेंकनी चाहिए। अब हर कोई जानता है कि ब्रावो के पास धीमी गेंद है, इसलिए मैंने उन्हें एक ओवर में सभी 6 गेंद अलग-अलग डालने को कहा। ब्रावो ने कमाल कर दिखाया। उल्लेखनीय है कि पिछले मैच में धोनी किसी बात पर ब्रावो से गुस्सा हो गए थे।

ipl-14,indian premier league,virat kohli,ms dhoni,dwayne bravo,royal challengers bangalore,chennai super kings,sports news in hindi

विराट कोहली का विकेट काफी अहम था : ब्रावो

कैरेबियाई गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को उनकी सधी हुई गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्रावो ने तीन विकेट चटकाए। ब्रावो ने कहा कि आईपीएल सबसे मुश्किल टूर्नामेंट है। किसी दिन आपकी चाल काम कर जाती है और किसी दिन नहीं। विराट कोहली का विकेट काफी अहम था। मैं बस इसे सरल रखना चाहता था। जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए तैयारी महत्वपूर्ण है। मैं नेट्स में स्लो गेंद के अलावा अलग-अलग गेंदों का अभ्यास करता हूं और इसका फायदा मिला। आपको बता दें कि ब्रावो पिछले कई सत्रों से चेन्नई से जुड़े हुए हैं। ब्रावो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान देते आए हैं। वे पूर्व में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले थे। ब्रावो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम में भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत