न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : ये हैं कप्तान एमस धोनी और केन विलियमसन की रिएक्शन, मैन ऑफ द मैच हेजलवुड ने कहा...

आईपीएल-14 के 44वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दो गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 11:22:01

IPL-14 : ये हैं कप्तान एमस धोनी और केन विलियमसन की रिएक्शन, मैन ऑफ द मैच हेजलवुड ने कहा...

आईपीएल-14 के 44वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दो गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ (अंतिम 4) में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। चेन्नई अब तक आईपीएल में 12 सीजन खेली है, जिसमें से 11 बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। चेन्नई के अब 11 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

हैदराबाद सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 44, अब्दुल समद व अभिषेक शर्मा ने 18-17 और राशिद खान ने 17 रन का योगदान दिया। जोश हेजलवुड ने 3 और ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट लिए। जवाब में चेन्नई ने 19.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। रुतुराज गायकवाड ने 45, फाफ डु प्लेसिस ने 41, अंबाति रायुडू ने नाबाद 17 और धोनी ने नाबाद 14 रन बनाए। जेसन होल्डर को 3 विकेट मिले।

जीत के बाद धोनी ने कहा कि टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है कि क्योंकि पिछले साल हमारा प्रदर्शन खराब रहा था और हमने कहा था कि हम मजबूती से वापसी करेंगे। हमें उससे सबक मिला था। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पूरा श्रेय जाता है। यह ऐसा विकेट नहीं था, जिस पर गेंद अधिक टर्न ले रही हो या रुककर आ रही हो। गेंदबाजों ने गति और लेंथ में अच्छी तरह से बदलाव किया। मैच से पहले मैंने यही बात की थी और उन्होंने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। चेन्नई के फैंस ने हमारे बुरे और अच्छे दोनों पलों में साथ दिया है और इस बार हमने क्वालिफाई करके टीम पर उनका भरोसा फिर लौटा दिया है।

ipl-14,ms dhoni,kane williamson,josh hazlewood,chennai super kings,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

विलियमन ने इनके सिर फोड़ा हार का ठीकरा
हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है। विलियमसन ने कहा कि यदि हमारे बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाए होते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।

हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गए। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पाई। हैदराबाद की यह 11वें मैच में 9वीं हार है। सनराइजर्स अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है। इस बार टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सत्र के बीच में ही डेविड वार्नर को कप्तानी से हटा दिया गया था।

ipl-14,ms dhoni,kane williamson,josh hazlewood,chennai super kings,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

हेजलवुड ने इनके विकेट को बताया सबसे महत्वपूर्ण

चेन्नई के दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हेजलवुड ने 4 ओवर में केवल 24 रन खर्च किए और 3 महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त कीं। उन्होंने हैदराबाद के लिए पिछले मैच के हीरो रहे अंग्रेज ओपनर जेसन रॉय को पारी के चौथे ओवर में ही 2 रन के ही निजी स्कोर पर आउट करके चेन्नई को एक बड़ी सफलता दिलाई। और फिर जब अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद सेट हो गए थे तो उन्हें एक ही ओवर में पैवेलियन लौटा दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में हेजलवुड ने कहा कि मैंने बहुत मेहनत की और हर मैच में बहुत कुछ सीखा। यह संतोषजनक है। जेसन को आउट करना एक बड़ा मुमेंट था और उन पर जल्दी दबाव बनाना अच्छा था। विकेट ने थोड़ी मदद ऑफर की, यह धीमी थी। हमें खुशी है कि हम जो कुछ भी अभ्यास में कर रहे हैं उसे लागू कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ड्वेन ब्रावो से सीखना भी अच्छा है और यह मेरे लिए सीखने का एक बेहतरीन दौर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत