न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : पंजाब-मुंबई मैच के बाद ये हैं कप्तान राहुल व रोहित की रिएक्शंस, कार्तिक ने किया खुलासा

आईपीएल-14 के 42वें मैच में मंगलवार को अबु धाबी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 1:19:25

IPL-14 : पंजाब-मुंबई मैच के बाद ये हैं कप्तान राहुल व रोहित की रिएक्शंस, कार्तिक ने किया खुलासा

आईपीएल-14 के 42वें मैच में मंगलवार को अबु धाबी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने हार की हैट्रिक के बाद जीत का स्वाद चखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सौरभ तिवारी (45) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 40) की पारियों की बदौलत एक ओवर पहले जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ मुंबई के 11 मैच में 5 जीत से 10 अंक हो गए हैं। वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, पंजाब 11 मैच में 7 हार के साथ छठे नंबर पर है।

मैच के बाद पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि यह एक बेहतरीन फाइट थी, लेकिन इस पिच पर 135 रन काफी नहीं थे। हमें लगभग 170 रन बनाने चाहिए थे। हमारे खिलाड़ियों ने गेंद से काफी संघर्ष दिखाया। अगले तीन मैच हमारे लिए दिलचस्प होंगे, क्योंकि प्लेऑफ के लिए सभी टीमें जोर लगा रही हैं। यह वही है, हम दबाव को संभालने में सक्षम नहीं हैं। यदि हम एक टीम के रूप में एक साथ और अधिक खेलते हैं तो हम और सीखेंगे। हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है।

ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,rohit sharma,dinesh karthik,sports news in hindi

रोहित ने की अपने इन तीन खिलाड़ियों की तारीफ

पंजाब के खिलाफ जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि इस आईपीएल में उनकी टीम पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पाई। उन्होंने कहा कि यह काफी लंबा टूर्नामेंट है और हमें अपने प्लान और स्थिति को पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है। इस जीत के साथ हमें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। हार्दिक के लिए क्रीज पर समय बिताना काफी जरूरी है। क्योंकि वे चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उन्होंने मैच के दौरान जो जवाब दिया है उससे काफी प्रोत्साहन मिलता है। सौरभ तिवारी ने भी आज अच्छा योगदान दिया। बीच के ओवरों में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वे हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और हम उनको समर्थन भी देते हैं। किरोन पोलार्ड हमारे सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं और कई सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

ipl-14,indian premier league,lokesh rahul,rohit sharma,dinesh karthik,sports news in hindi

केकेआर-दिल्ली मैच में भिड़ गए थे मोर्गन-अश्विन, कार्तिक ने कराई सुलह

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन और केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन के बीच तीखी तकरार के बाद मामले को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। यह मैच कोलकाता ने जीता था। कार्तिक ने खुलासा किया कि बात इतनी क्यों बढ़ी। दरअसल समस्या तब शुरू हुई जब कोलकाता के क्षेत्ररक्षक राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंका और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन चुराने की कोशिश की। कार्तिक ने बताया कि मोर्गन को लगा कि यह ‘खेल भावना' के अंतर्गत नहीं था और टिम साउदी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने उनसे यह बात कही।

मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें मोर्गन की ओर आते देखा गया। इसके बाद कार्तिक दोनों के बीच आ गए और उन्होंने अश्विन से आग्रह किया कि वे मैदान से चले जाएं। उल्लेखनीय है कि कार्तिक और अश्विन घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु से खेलते हैं। कार्तिक ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मुझे खुशी है कि मैंने मामला शांत करने में भूमिका निभाई और अब चीजें ठीक हो गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत