न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : रॉयल्स को इसलिए नहीं मिलेंगी बटलर की सेवाएं, बेन स्टोक्स के खेलने पर भी संदेह

आईपीएल-14 का दूसरा दौर 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बुरी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 2:03:49

IPL-14 : रॉयल्स को इसलिए नहीं मिलेंगी बटलर की सेवाएं, बेन स्टोक्स के खेलने पर भी संदेह

आईपीएल-14 का दूसरा दौर 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बुरी खबर आई है। इंग्लैंड के विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल बटलर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, ऐसे में वे इस समय परिवार के साथ रहना चाहते हैं। इस कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में ले लिया है। फिलिप्स भी एक विकेटकीपर हैं और तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल फिलिप्स इंग्लैंड में हैं और टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड टूर्नामेंट में धमाल मचा चुके हैं। फिलिप्स ने टी20 करियर में 4 शतक लगाए हैं।

स्टोक्स ने जुलाई में लिया था अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक

रॉयल्स को बटलर के साथ एक और झटका लग सकता है। उसके लिए खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के खेलने पर संदेह है। स्टोक्स ने पिछले महीने क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। ऐसे में भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भी अंग्रेज टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्टोक्स ने टीम के साथ बायो बबल में परिवार से दूर काफी समय बिताया था। स्टोक्स आईपीएल-14 के पहले हाफ में रॉयल्स का हिस्सा रहे लेकिन इसी दौरान वे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लगा बैठे।

पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर है रॉयल्स

रॉयल्स इस समय 8 टीमों के बीच अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। रॉयल्स ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 3 में जीत मिली जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के दूसरे दौर में रॉयल्स की टीम को अपने बचे बाकी मैचों में जीतने की हरसंभव कोशिश करनी होगी तभी जाकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बन पाएगी। रॉयल्स टीम की कप्तानी विकेटकीपर संजू सैमसन संभाल रहे हैं। इस बार रॉयल्स ने स्टीवन स्मिथ को रिलीज कर दिया था। रॉयल्स वर्ष 2008 में आईपीएल-1 का विजेता रहा था। तब कप्तानी की बागडोर करिश्माई लेग स्पिनर शेन वार्न के हाथों में थी। उसके बाद से रॉयल्स कभी फाइनल तक नहीं पहुंचा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत