न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : इंग्लैंड के इन तीन दिग्गजों ने फेज-2 से वापस लिया नाम! ये हो सकते हैं कारण

आईपीएल-14 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आठों फ्रेंचाइजी इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 8:03:09

IPL-14 : इंग्लैंड के इन तीन दिग्गजों ने फेज-2 से वापस लिया नाम! ये हो सकते हैं कारण

आईपीएल-14 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आठों फ्रेंचाइजी इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड के तीन दिग्गज खिलाड़ियों जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान और क्रिस वोक्स ने इस टी20 टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद, मलान किंग्स इलेवन पंजाब और वोक्स दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। तीनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में थे।

इन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। ब्रिटिश अखबार द सन की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि 5वां टेस्ट रद्द किए जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी टीम इंडिया से नाराज हैं। पंजाब ने मलान की जगह दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम को जोड़ा है। हैदराबाद और दिल्ली ने बेयरस्टो और वोक्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

दुबई में खिलाड़ियों को 6 दिन रहना होगा क्वारंटीन

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सहायक फीजियो योगेश परमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 5वें टेस्ट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों से जुड़ने के लिए चार्टर प्लेन से ‘बबल टू बबल ट्रांसफर’ होना था। दुबई पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को अब 6 दिन तक क्वारंटीन होना होगा और अंग्रेज खिलाड़ियों के लीग से बाहर होने का ये एक कारण हो सकता है। बायो-बबल में रहने की चुनौती से खिलाड़ी प्रभावित हो रहे हैं। आईपीएल के बाद यूएई में टी20 विश्व कप होगा। ऐसे में आईपीएल से हटने वाले खिलाड़ियों को परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। बेयरस्टो ने इस आईपीएल में अब तक सात मैच में 248 रन बनाए हैं। मलान ने इसी साल आईपीएल में डेब्यू किया।

ipl-14,indian premier league,jonny bairstow,dawid malan,chris woakes,england,moeen ali,sam curran,sports news in hindi

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे ये दोनों अंग्रेज क्रिकेटर

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खुशखबरी है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली और सैम करन जल्द ही कमर्शियल फ्लाइट के जरिए लंदन से दुबई पहुंच टीम से जुड़ जाएंगे। आईपीएल फेज-2 में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी पहले से ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ओपनर जोस बटलर अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेलेंगे। जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण और बेन स्टोक्स मानसिक तनाव के चलते टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। इस बीच पिछली दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट से मैनचेस्टर से यूएई पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत