Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : कार्तिक ने धोनी को पछाड़ा, रोहित ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज, कॉक अब सिर्फ इनसे पीछे

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-14 के 34वें लीग मैच में एक खास उपलब्धि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 12:29:46

IPL-14 : कार्तिक ने धोनी को पछाड़ा, रोहित ऐसे बने नं.1 बल्लेबाज, कॉक अब सिर्फ इनसे पीछे

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-14 के 34वें लीग मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया। कार्तिक इस लीग में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। कार्तिक ने जैसे ही मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा उनके खाते में यह रिकॉर्ड जुड़ गया। कार्तिक का आईपीएल में ये विकेट के पीछे 115वां कैच था।

धोनी ने 114 कैच लपके हैं। हालांकि आईपीएल-14 में ही अभी कई मुकाबले बचे हैं। ऐसे में कार्तिक और धोनी में नं.1 बनने की होड़ चलती रहेगी। पार्थिव पटेल व नमन ओझा 65-65 कैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे और रिद्धिमान साहा (59) चौथे नंबर पर हैं। कार्तिक पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे पर कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे थे। कार्तिक पूर्व में कोलकाता के कप्तान रह चुके हैं।


ipl-14,dinesh karthik,rohit sharma,quinton de kock,kolkata knight riders,mumbai indians,sports news in hindi रोहित ने कोलकाता के खिलाफ बनाए 1000 से ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की। उनके कोलकाता के खिलाफ अब 1015 रन हो गए हैं। रोहित ने अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में वरुण चक्रवर्ती द्वारा डाले गए पारी के चौथे ओवर में चौका लगा 1000 रन का आंकड़ा छुआ। इस मैच से पहले रोहित के 982 रन थे। रोहित शर्मा का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 109 रन है, जो उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 2012 में बनाया था।

रोहित का दूसरा टॉप स्कोर 98 रन भी कोलकाता के विरुद्ध ही आया था। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 915 रन जुटाए हैं। चौथे व पांचवें नंबर पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 909 और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 895 रन बटोरे हैं।


ipl-14,dinesh karthik,rohit sharma,quinton de kock,kolkata knight riders,mumbai indians,sports news in hindi क्विंटन डी कॉक आईपीएल में 2019 से अब तक...

रोहित को सुनील नरेन ने आउट किया। इसके साथ ही नरेन आईपीएल में अमित मिश्रा के साथ सबसे ज्यादा बार रोहित का विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दोनों ने रोहित को 7-7 बार शिकार बनाया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर आर विनय कुमार (6) और तीसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो (5) हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर व बाएं हाथ के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कॉक आईपीएल में 2019 से अब तक बतौर विकेटकीपर 10 या उससे ज्यादा 50+ पारियां खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इस मामले में पहले नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान व विकेटकीपर लोकेश राहुल हैं। राहुल 11 बार 50+ रन की पारियां खेल चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो (7) तीसरे तथा ऋषभ पंत व एबी डिविलियर्स (6-6) संयुक्त चौथे नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology