न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : दिल्ली से हार बढ़ी मुंबई की मुश्किलें, KKR के कोच मैकुलम ने कप्तान मोर्गन के लिए कहा...

आईपीएल-14 में शनिवार को शारजाह में खेले गए 46वें मुकाबले में पिछली बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने एक और शानदार जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 8:42:20

IPL-14 : दिल्ली से हार बढ़ी मुंबई की मुश्किलें, KKR के कोच मैकुलम ने कप्तान मोर्गन के लिए कहा...

आईपीएल-14 में शनिवार को शारजाह में खेले गए 46वें मुकाबले में पिछली बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने एक और शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच गेंद पहले चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैच में 18 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई 11 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पोजिशन पर है। ये दोनों टीमें प्लेऑफ (अंतिम 4) के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

दूसरी ओर, मुंबई की मुश्किलें बेइंतहा बढ़ गई हैं। उसके 12 मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वह छठे स्थान पर है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स व पंजाब किंग्स के भी 12-12 मैच में 10-10 अंक हैं, लेकिन उनकी नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है। आज दिल्ली के कप्तान विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

मुंबई निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन का साधारण स्कोर ही खड़ा कर पाई। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर दो चौकों व दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 19, हार्दिक पांड्या ने 17, सौरभ तिवारी ने 15, क्रुणाल पांड्या ने 13, जयंत यादव ने 11, कप्तान रोहित शर्मा ने सात और किरोन पोलार्ड ने छह रन बनाए। आवेश खान व अक्षर पटेल ने 3-3 और एनरिक नॉर्त्जे व रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

ipl-14,indian premier league,delhi capitals,mumbai indians,brendon mccullum,eoin morgan,sports news in hindi

विश्व कप टीम से बाहर श्रेयस अय्यर ने फिर खेली उपयोगी पारी

जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। हालांकि दिल्ली के शुरुआती तीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (6), शिखर धवन (8) व स्टीवन स्मिथ (9) जल्दी ही पैवेलियन लौट गए। दिल्ली ने 30 रन तक ही तीन विकेट खो दिए थे और वह संकट में फंसती नजर आ रही थी। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33, पंत ने 26, अश्विन ने नाबाद 20 और शिमरोन हेतमायेर ने 15 रन की पारी खेली। अश्विन ने क्रुणाल की गेंद पर छक्का जमाकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई के पांच गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट, जयंत, क्रुणाल, जसप्रीत बुमराह व नाथन कोल्टर नाइल ने 1-1 विकेट लिया। उल्लेखनीय है कि श्रेयस अच्छी फॉर्म में हैं और लगातार उपयोगी पारियां खेल रहे हैं। हालांकि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

ipl-14,indian premier league,delhi capitals,mumbai indians,brendon mccullum,eoin morgan,sports news in hindi

इयोन मोर्गन से और ज्यादा रन की उम्मीद : मैकुलम

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने माना कि टीम को कप्तान इयोन मोर्गन से और ज्यादा रन की उम्मीद है। कोलकाता को शुक्रवार को पंजाब किंग्स के हाथों एक रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा। मोर्गन ने यूएई में 4 पारियों में सिर्फ 17 रन बनाए हैं। मैकुलम ने कहा कि मोर्गन हमारे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। वे हमारे इंटरनेशनल बल्लेबाजों में से एक हैं और वे खुद ज्यादा से ज्यादा योगदान के बारे में सोचते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी कप्तानी की है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आप उनसे कुछ और रन चाहते हैं। आपको अपने विदेशी खिलाड़ियों से रनों की जरूरत है, खासतौर पर अहम क्षणों में इसकी जरूरत है। मुझे विश्वास है कि वे वापस फॉर्म में आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत