न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : दीपक हुड्डा ACU के निशाने पर, बोल्ट ने दिया रोहित-हार्दिक का अपडेट, वॉन ने कसा तंज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) यूएई में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज पर कड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 8:07:47

IPL-14 : दीपक हुड्डा ACU के निशाने पर, बोल्ट ने दिया रोहित-हार्दिक का अपडेट, वॉन ने कसा तंज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) यूएई में जारी आईपीएल-14 के दूसरे फेज पर कड़ी नजर रखे हुए है। एसीयू किंग्स इलेवन पंजाब के दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा की मंगलवार (21 सितंबर) दोपहर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले की गई पोस्ट की जांच करेगा। यह तहकीकात होगी कि क्या हुड्डा की पोस्ट भ्रष्टाचार विरोधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रही है।

एसीयू के एक अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हुड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट टीम से छूट गई, लेकिन वे निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे कि क्या यह बीसीसीआई एसीयू द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन है या नहीं। एसीयू इस पोस्ट को देखेगा। हमारी पाबंदियां हैं कि टीम के कॉम्बिनेशन या प्लेइंग इलेवन के बारे में कोई बात नहीं की जाएगी।

हुड्डा ने दोपहर करीब 2 बजे इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वे टीम का हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा : "चलो हम चलते हैं @punjabkingsipl #pbksvsrr #ipl2021 #saddapunjab." इस पोस्ट से साफ है कि हुड्डा को अंतिम 11 में जगह मिल गई है। ऐसे में अगर यह सही साबित होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

ipl-14,indian premier league,deepak hooda,rohit sharma,hardik pandya,michael vaughan,punjab,sports news in hindi

चोटिल होने से चेन्नई के खिलाफ नहीं खेल पाए थे रोहित-हार्दिक

आईपीएल-14 के सैकंड फेज की शुरुआत 19 सितंबर को जब पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ की थी, तो उस मुकाबले में टीम के दो अहम सदस्य कप्तान रोहित शर्मा तथा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट न होने की वजह से नहीं खेले थे। उस मैच में टीम की कमान किरोन पोलार्ड ने संभाली थी। मुंबई वह मैच हार गई। माना जा रहा है कि गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इन दोनों की वापसी हो जाएगी। हालांकि मुंबई के बाएं हाथ के कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अभी भी इनकी वापसी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं।

बोल्ट ने मैच की पूर्व संध्या पर आज वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि रोहित व हार्दिक बहुत अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं। अगले मैच के लिए उनके चयन के बारे में मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है। लेकिन दिन प्रति दिन उनमें सुधार हो रहा है। वे निश्चित तौर पर मुंबई की एकादश के दो बहुत अहम खिलाड़ी हैं। और हम उन्हें वापस लाने के लिए बेताब हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ मैचों में खेलने के लिए वे ठीक होंगे।

ipl-14,indian premier league,deepak hooda,rohit sharma,hardik pandya,michael vaughan,punjab,sports news in hindi

नटराजन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वॉन ने पूछा यह सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर कोरोनावायरस के कारण मैनचेस्टर टेस्ट से हाथ खींचे हुए करीब दो सप्ताह हो गए हैं। सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 10 सितंबर को शुरू होना था, लेकिन भारतीय खेम में कोरोना के सेंध लगाने से इसे रद्द करना पड़ गया। उसके बाद से ही इंग्लैंड का मीडिया और कई पूर्व क्रिकेटर्स आईपीएल को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल को प्राथमिकता देने के लिए टेस्ट खेलना मुनासिब नहीं समझा।

अब आईपीएल में भी कोरोना ने एंट्री मार ली है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख तेज गेंदबाज टी. नटराजन पॉजिटिव पाए गए और उनके संपर्क में आए 6 मेंबर्स को भी आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बीसीसीआई पर तंज कसते हुए सवाल दाग दिया कि क्या आईपीएल को भी रद्द किया जाएगा? वॉन ने ट्वीट किया, “चलिए देखते हैं कि क्या टेस्ट मैच की ही तरह आईपीएल भी रद्द होता है। मैं गारंटी देता हूं कि ऐसा नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत