न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : KKR से अंतिम गेंद पर जीत टॉप पोजिशन पर आई CSK, जडेजा के हिसाब से ये बनेगी चैंपियन

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडिटम में रविवार (26 सितंबर) को खेले गए आईपीएल-14 के 38वें मैच में तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 7:58:16

IPL-14 : KKR से अंतिम गेंद पर जीत टॉप पोजिशन पर आई CSK, जडेजा के हिसाब से ये बनेगी चैंपियन

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडिटम में रविवार (26 सितंबर) को खेले गए आईपीएल-14 के 38वें मैच में तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दो बार के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को अंतिम गेंद पर दो विकेट से हरा दिया। मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दोनों टीमों के फैंस की सांसें ऊपर-नीचे होती रही और अंत में चेन्नई ने बाजी मारी। चेन्नई के सामने 172 रन का लक्ष्य था। उसे पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन चाहिए थे और 4 विकेट बाकी थे। इसके बावजूद सुनील नरेन ने चेन्नई के बल्लेबाजों को उलझाकर रख दिया। अंतिम गेंद पर दीपक चाहर ने एक रन काटकर चेन्नई को जीत दिला दी।

चेन्नई की ओर से ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर 40 रन की उपयोगी पारी खेली। रुतुराज ने 28 गेंदों पर दो चौके व तीन छक्के लगाए। दूसरे ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने 43, मोईन अली ने 32, रवींद्र जडेजा ने 22, सुरेश रैना ने 11, अंबाति रायुडू ने 10, सैम कुरन ने 4 और कप्तान एमएस धोनी ने 1 रन बनाया। नरेन ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती व आंद्रे रसैल ने 1-1 विकेट लिया।

ipl-14,indian premier league,csk,kkr,chennai super kings,kolkata knight riders,ms dhoni,morgan,ajay jadeja,sports news in hindi

कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी रहे टॉप स्कोरर

इससे पहले कोलकाता के कप्तान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने छह विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर चार चौके व एक छक्का जमाया। नितीश राणा 37 रन पर नाबाद लौटे। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ 26 रन ठोके। आंद्रे रसैल ने 20, वेंकटेश अय्यर ने 15, शुभमन गिल ने 9 और मोर्गन ने 8 रन बनाए।

चेन्नई की ओर से जोश हैजलवुड व शार्दुल ठाकुर ने 2-2 सफलताएं अर्जित कीं, जबकि जडेजा ने भी एक विकेट झटका। कुरन के 4 ओवर में 56 रन ठुके। इस जीत के साथ चेन्नई टॉप पोजिशन पर आ गई है। उसके 10 मैच में 8 जीत के साथ 18 अंक हैं। दिल्ली का भी यही हाल है लेकिन चेन्नई उससे नेट रनरेट में आगे है। दूसरी ओर, कोलकाता की 10 मैच में यह छठी हार है। इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर है।

ipl-14,indian premier league,csk,kkr,chennai super kings,kolkata knight riders,ms dhoni,morgan,ajay jadeja,sports news in hindi

अजय जडेजा ने इस आधार पर चेन्नई को माना खिताब का विजेता

आईपीएल-14 का दूसरा फेज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स व चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली है। आईपीएल का फाइनल 15 अक्टूबर को दुबई में होगा। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने अपनी पसंदीदा टीम चुनी है जो खिताब जीत सकती है। जडेजा ने कहा कि मुझे लगता है कि चेन्नई अभी भी बेहतर टीम है, हालांकि दिल्ली भी अच्छा कर रही है। दिल्ली कभी-कभी बड़े खेल में भाग लेती है जैसा कि हमने रविवार को उनकी बल्लेबाजी से देखा।

सेमीफाइनल, फाइनल वन गेम शूटआउट हैं और चेन्नई के पास क्रंच गेम्स का अपार अनुभव है। दिल्ली 2012 से 2018 के बीच एक बार भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2019 सीजन में उसने प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन क्वालीफायर 2 में चेन्नई से हार गई। पिछली बार फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस ने पटखनी दे दी। दूसरी ओर, चेन्नई के पास 2010, 2011 और 2018 में तीन बार आईपीएल जीतने का अनुभव है। उसने सबसे ज्यादा दफा प्लेऑफ में एंट्री की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत