Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : अक्षर पटेल ने दिया यह बयान, बिशप ने धोनी के लिए कहा, धवन-पृथ्वी का मस्तीभरा Video

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल आईपीएल-14 के दूसरे फेज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अक्षर का मानना है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 8:39:04

IPL-14 : अक्षर पटेल ने दिया यह बयान, बिशप ने धोनी के लिए कहा, धवन-पृथ्वी का मस्तीभरा Video

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल आईपीएल-14 के दूसरे फेज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अक्षर का मानना है कि दिल्लीे को यूएई में नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। दिल्ली ने अब तक खेले आठ में से छह मुकाबले जीते हैं और वह शीर्ष पर काबिज है। अक्षर ने कहा कि जब यह घोषणा की गई थी कि आयोजन यूएई में किया जाएगा तो मैंने यहां पर अपने पिछले प्रदर्शन के बारे में सोचा। हमारे पास आईपीएल-13 की खुशनुमा यादें हैं जिसमें हम पहली बार फाइनल में पहुंचे थे। हम उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और उम्मीद करते हैं कि इस सत्र में फाइनल में एक कदम और आगे बढ़ेंगे।

अक्षर ने इंग्लैंड और यूएई के मौसम में अंतर की बात करते हुए कहा कि जहां तक मौसम की बात है तो दोनों जगह में दिन-रात का अंतर है। इंग्लैंड में बहुत ठंडा था और यहां हम गर्मी के अनुकूल होने की कोशिश कर रहे हैं। क्वारंटाइन के दौरान हम कमरों की बालकनी में खड़े हुए तो हमें गर्मी का अंदाजा हो गया लेकिन जब हमने नेट पर अभ्यास करना शुरू किया तो मौसम का सही अंदाजा हुआ। हम अगले 2-3 दिन में इन परिस्थितियों के आदी हो जाएंगे।


ipl-14,indian premier league,delhi capitals,axar patel,ian bishop,ms dhoni,shikhar dhawan,prithvi shaw,entertainment news in hindi धोनी को लेनी होगी ज्यादा जिम्मेदारी : बिशप

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज व कमेंटेटर इयान बिशप का मानना है कि यूएई की सरजमीं पर अगर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को धमाकेदार प्रदर्शन करना है तो टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। बिशप ने कहा कि खिलाड़ियों की चोटों को देखते हुए धोनी को खुद को तैयार रखना चाहिए। फाफ डु प्लेसिस और सैम करन अगर नहीं खेलते हैं और ड्वेन ब्रावो भी पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो फिर धोनी को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी। कई खिलाड़ियों की उम्र दूसरी टीमों की अपेक्षा ज्यादा है, लेकिन अच्छी बात ये है कि धोनी इसे बहुत शानदार तरीके से समझते हैं और पिछले चरण में हमने देखा था कि उन्होंने उसी हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में भी फेरबदल किए थे। चेन्नई ने 7 में से 5 मैच जीते हैं।


धवन-पृथ्वी ने साथ निभाना साथिया के सीन को किया रिक्रिएट

दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों ने स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक साथ निभाना साथिया के एक सीन को रिक्रिएट किया है। धवन ने छोटी सास कोकिला मोदी और पृथ्वी ने मोदी भवन की नौकरानी मणि की एक्टिंग की है। पृथ्वी खाने की प्लेट लेकर चल रहे हैं। धवन उन्हें रोककर पूछते हैं, ‘मणि क्या कर रही हो।’ जवाब में पृथ्वी कहते हैं, ‘सब्जी बनाने जा रही हूं।’ धवन कहते हैं, ‘आज सब्जी नहीं बनेगी। आज पोहे बनेंगे। क्या समझी?’ पृथ्वी कहते हैं, ‘पोहे बनेंगे।’ धवन कहते हैं, ‘निकालो पोहे।’ इस दौरान दोनों डायलॉग बोलने के साथ-साथ डांस भी करते हैं। धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘आज सब्जी नहीं पोहे बनेंगे।’ धवन व पृथ्वी ने आईपीएल-13 की शुरुआत से पहले भी कुछ ऐसी ही मस्ती की थी। वे ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’ गाने पर झूमते दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology