न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL : धोनी से महंगे जडेजा, ये 3 खिलाड़ी हैं 16 करोड़ी, जानें-27 रिटेंड क्रिकेटर्स और उनकी कीमत

दुनिया का सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 14 साल से धूम मचा रहा है। 2008 में शुरू हुई आईपीएल का आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 12:04:01

IPL : धोनी से महंगे जडेजा, ये 3 खिलाड़ी हैं 16 करोड़ी, जानें-27 रिटेंड क्रिकेटर्स और उनकी कीमत

दुनिया का सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 14 साल से धूम मचा रहा है। 2008 में शुरू हुई आईपीएल का आज भी वैसा ही क्रेज देखने को मिलता है, जो पहले एडिशन में था। फैंस इसके लिए बेकरार रहते हैं। अब अगले सीजन से यानी आईपीएल-15 से सभी टीमें नए कलेवर में नजर आएंगी। दो नई टीमें तो जुड़ने जा ही रही है साथ ही खिलाड़ियों की भी अदला-बदली हो जाएगी। दरअसल मौजूदा आठ फ्रेंजाइजियों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। जल्द ही मेगा ऑक्शन होगी, जिसमें शेष खिलाड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

हालांकि धोनी रिटेन किए जाने वाले चेन्नई के दूसरे नंबर के खिलाड़ी खिलाड़ी हैं। उन्हें 12 करोड़ रुपए सैलरी दी जाएगी। इस मामले में टॉप ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बाजी मारी है। चेन्नई ने उन्हें पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया और वे सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपए के हकदार हो गए हैं। धोनी को पिछले सीजन में 15 करोड़ रुपए मिले थे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी सैलरी के मामले में धोनी से आगे हैं। धोनी ने कहा था कि वे अपना अंतिम मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। आईपीएल-15 भारत में ही होगा। आईपीएल-13 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद धोनी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप से ठीक पहले अपने टीम को चैंपियन बनाकर विरोधियों के मुंह बंद कर दिए। चेन्नई ने चौथी बार खिताब जीता।

ipl,indian premier league,ms dhoni,virat kohli,ravindra jadeja,rohit sharma,sports news in hindi

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी नहीं किसी तरह से कम

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत व मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की भी खूब डिमांड रही। इन दोनों को जडेजा की तरह 16-16 करोड़ रुपए मिलेंगे। ये इस समय टी20 के परफेक्ट खिलाड़ी माने जाते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की कीमत 15 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन व सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन की कीमत 14-14 करोड़ रुपए आंकी गई है। जडेजा के अलावा ये पांच खिलाड़ी भी धोनी से आगे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसैल और मुंबई के जसप्रीत बुमराह 12-12 करोड़ रुपए के साथ धोनी के बराबर हैं।

ipl,indian premier league,ms dhoni,virat kohli,ravindra jadeja,rohit sharma,sports news in hindi

ये है रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्स :
आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)।

मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्स :
ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़,), एनरिक नॉर्त्जे (6.5 करोड़)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर :
विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबाद :
केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।

राजस्थान रॉयल्स :
संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।

पंजाब किंग्स :
मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत