न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी को 3 सीजन के लिए रिटेन करेगी चेन्नई, पंत बने रहेंगे दिल्ली के कप्तान, मोर्गन पर गिरेगी गाज : रिपोर्ट

आईपीएल-15 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) महेंद्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 12:01:09

धोनी को 3 सीजन के लिए रिटेन करेगी चेन्नई, पंत बने रहेंगे दिल्ली के कप्तान, मोर्गन पर गिरेगी गाज : रिपोर्ट

आईपीएल-15 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) महेंद्र सिंह धोनी को अगले तीन सीजन के लिए रिटेन करेगी। इसका मतलब है कि धोनी के फैंस लंबे समय तक उनके खेल का मजा उठा सकेंगे। सीएसके रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन करेगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल-14 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई थी। साथ ही ड्वेन ब्रावो का नाम भी पक्का है। सुरेश रैना को रिलीज किया जा सकता है। रैना को आईपीएल 2021 के नॉकआउट मुकाबलों में टीम से बाहर रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नियमानुसार एक टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। सभी फ्रेंचाइजी को 30 नवंबर तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची बोर्ड को भेजनी है। मेगा ऑक्शन अगले महीने होगी। इस बार दो नई टीमें संजीव गोयंका के आरपीएसजी ग्रुप की लखनऊ और सीवीसी कैपिटल्स की अहमदाबाद भी ऑक्शन में शामिल होंगी। इन टीमों ने खिलाड़ियों को अप्रोच करना शुरू कर दिया है।

ipl,indian premier league,ms dhoni,rishabh pant,eoin morgan,lokesh rahul,sports news in hindi

दिल्ली ने पंत के साथ इन तीन को किया रिटेन!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार लोकेश राहुल को लखनऊ का कप्तान बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि राहुल ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया है। राहुल किंग्स पंजाब के कप्तान थे। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव को भी नई फ्रेंचाइजी ने ऑफर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाए रखने का मन बना लिया है। इस बार टीम लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही थी।

दिल्ली ने पंत के साथ अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को रिटेन किया है। दिल्ली ने श्रेयस अय्यर व रविचंद्रन अश्विन को रिलीज कर दिया है। दोनों खिलाड़ी फिलहाल कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा व जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है। कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन पर विचार चल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स का सुनील नरेन व आंद्रे रसेल को रखना पक्का है।

ipl,indian premier league,ms dhoni,rishabh pant,eoin morgan,lokesh rahul,sports news in hindi

बल्ले के साथ आउट ऑफ फॉर्म होने से मोर्गन की केकेआर से छुट्टी तय

अंग्रेज कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल-14 के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। इसके बाद हुए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा। मोर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने 2019 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बावजूद मोर्गन का अगले आईपीएल में केकेआर से खेलना मुश्किल लग रहा है। केकेआर मोर्गन को रिटेन के करने के मूड में नहीं है।

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार केकेआर के करीबी सूत्र ने कहा कि आईपीएल 2021 में मोर्गन की बल्लेबाजी फॉर्म बहुत बड़ी चिंता थी। कप्तानी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी बल्लेबाजी में गिरावट के कारण मोर्गन को फ्रेंचाइजी रिटेन नहीं करेगी। मोर्गन ने आईपीएल-14 में 17 मैच में सिर्फ 117 रन बनाए। फ्रेंचाइजी मोर्गन पर मोटी रकम खर्च करने के लिए तैयार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत