न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजमाम उल हक की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती, हुई एंजियोप्लास्टी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के लाजवाब बल्लेबाज 51 वर्षीय इंजमाम उल हक को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 10:45:01

इंजमाम उल हक की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती, हुई एंजियोप्लास्टी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के लाजवाब बल्लेबाज 51 वर्षीय इंजमाम उल हक को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इंजमाम की सोमवार शाम सफल एंजियोप्लास्टी की गई। इंजमाम की हालत स्थिर है और डॉक्टर्स उन पर निगरानी रखे हुए हैं। इंजमाम को तीन दिन से सीने में दर्द हो रहा था। शुरुआती जांच में वे ठीक पाए गए, लेकिन सोमवार को उनका फिर से टेस्ट करवाया गया। टेस्ट में इसका खुलासा हुआ कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिर उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

इंजमाम को दिल का दौरा रविवार और सोमवार के बीच देर रात पड़ा। जैसे ही फैंस को इंजमाम की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली उनके लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया। वे सोशल मीडिया पर अपने प्रिय खिलाड़ी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि इंजमम को लेकर कामना है कि वे पूरी तरह से ठीक हो जाएं और कई सालों तक हमारे खेल का हिस्सा बने रहें। इंजमाम ने करीब दो दशक तक अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीता था।

inzamam ul haq,pakistan,batsman inzamam,inzamam heart attack,inzamam hospital,sports news in hindi

वनडे और टेस्ट दोनों में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज हैं इंजमाम

इंजमाम अपने शानदार खेल के साथ ज्यादा वजन को लेकर भी चर्चाओं में रहते थे। उन्हें रन चुराने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार तो दर्शक आलू कहकर उनका मजाक उड़ाते थे। इंजमाम ने 1992 में पाकिस्तान को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सेमीफाइनल व फाइनल में शानदार पारियां खेली थीं। इंजमाम ने वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वे पाकिस्तान क्रिकेट से लंबे वक्त तक जुड़े रहे।

वे पहले बल्लेबाजी सलाहकार बने और फिर 2016 से 2019 तक मुख्य चयनकर्ता रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 35 शतक (25 टेस्ट, 10 वनडे) लगाने में सफल रहे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक टी20 मैच भी खेला। इंजमाम वनडे में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन जुटाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 375 वनडे में 11701 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में वे तीसरे नंबर पर हैं। उनके बल्ले से 119 टेस्ट में 8829 रन निकले।

inzamam ul haq,pakistan,batsman inzamam,inzamam heart attack,inzamam hospital,sports news in hindi

न्यूजीलैंड के दौरा स्थगित करने पर यूं जाहिर किया था गुस्सा

हाल ही न्यूजीलैंड ने ऐनवक्त पर पाकिस्तान में क्रिकेट मैच खेलने से मना कर दिया था। न्यूजीलैंड को दौरे पर तीन वनडे व पांच टी20 मैच खेलने थे। इस पर इंजमाम ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ जो किया है, वह कोई देश दूसरे के साथ नहीं कर सकता। वे हमारे मेहमान थे और अगर उन्हें कुछ समस्या थी तो उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बात करनी चाहिए थी। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को बेहतरीन सुरक्षा मुहैया कराता रहा है। 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर हुए हमले के बाद से हमने टीमों को उतनी ही सुरक्षा दी है जितनी कि एक मेहमान राष्ट्रपति को दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत