न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा

भारतीय महिला टीम जून के अंत में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ इस आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 15 May 2025 11:13:12

T20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा

भारतीय महिला टीम जून के अंत में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ इस आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 28 जून से हो रही है। वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर कप्तान बनाया गया है। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में इंग्लैंड के इस दौरे पर टीम इंडिया दोनों ही फॉर्मेट में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इंग्लैंड दौरे पर इस भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। उन खिलाड़ियों को इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह को नहीं मिली जगह

वनडे और टी-20 टीम की बात करें तो वहां कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी चोट के कारण अभी भी टीम से बाहर हैं। WPL में RCB के लिए खेलने वाली दोनों खिलाड़ी चोट के कारण ट्राई सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। अब देखना ये होगा कि इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक ये खिलाड़ी फिट हो पाते हैं या नहीं। टी-20 टीम की बात करें तो वहां शैफाली वर्मा और स्नेह राणा की वापसी हुई है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम

टी-20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।

वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत