न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs Pak Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, हाईब्रिड मॉडल का हो सकता है इस्तेमाल!

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के उपाध्यक्ष खालिद अल जूरानी के बीच बातचीत हुई है। इस दौरान यह भी बात हुई है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं आती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबले यहां कराए जा सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 5:04:47

Ind Vs Pak Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, हाईब्रिड मॉडल का हो सकता है इस्तेमाल!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को घुटनों पर झुकाने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई हेडक्वार्टर में अपनी एक मीटिंग रखी थी। इसमें पीसीबी के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर करार पर साइन भी हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान की मेजबानी पर मुहर भी लग गई है।

हाइब्रिड मॉडल के तहत हुआ था एशिया कप

मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक बार फिर बीसीसीआई से डर लगने लगा है। दरअसल, एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास ही थी, मगर तब बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद पीसीबी को मजबूरन एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराना पड़ा था।

हाइब्रिड मॉडल मतलब, भारत के मैच दूसरे देश (श्रीलंका) में कराने पड़े थे। तब एशिया कप के कुल 13 में से सिर्फ 4 ही मैच पाकिस्तान में हुए थे, जबकि फाइनल समेत 9 मुकाबले श्रीलंका में हुए थे। इस बार भी पाकिस्तान को कुछ ऐसा ही डर सताने लगा है। उसे लगता है कि भारत इस बार भी अपनी टीम भेजने से मना कर देगा।

यूएई में हो सकते हैं चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के उपाध्यक्ष खालिद अल जूरानी के बीच बातचीत हुई है। इस दौरान यह भी बात हुई है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं आती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबले यहां कराए जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशरफ और खालिद के बीच मीटिंग में स्पेशली चैम्पियंस ट्रॉफी का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन इस बात पर जरूर चर्चा हुई की पाकिस्तान की मेजबानी वाले कुछ क्रिकेट टूर्नामेंट्स में यूएई सहयोग करेगा।

भारत नहीं आता है, तो आईसीसी उठाएगा खर्चा

क्रिकेट पाकिस्तान.कॉम के सूत्रों ने बताया कि यदि भारत अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजता है, तो उस स्थिति में आईसीसी को ही एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ सकता है। चैम्पियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबलों को अब भी यूएई में कराए जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि यह मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा।

पीसीबी ने खास तौर पर सुरक्षा मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस बात पर जोर दिया है कि यदि कोई भी टीम पाकिस्तान दौरे पर आने से इनकार करती है, तो फिर आईसीसी को निष्पक्ष होकर फैसला करना होगा। इंटरनेशनल संस्था को एकतरफा फैसला लेने से बचना होगा, हालांकि आईसीसी ने इस बात को मान लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत