न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में हारा भारत, सिंधु अंतिम ग्रुप मैच हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंचीं

गत चैंपियन भारत की जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में चुनौती खत्म हो गई है। उसे शुक्रवार को भुवनेश्वर में खेल गए सेमीफाइनल में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 11:12:31

जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में हारा भारत, सिंधु अंतिम ग्रुप मैच हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंचीं

गत चैंपियन भारत की जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में चुनौती खत्म हो गई है। उसे शुक्रवार को भुवनेश्वर में खेल गए सेमीफाइनल में 6 बार के चैंपियन जर्मनी ने 4-2 से हरा दिया। जर्मनी ने पहले दो क्वार्टर में ही 4-1 की बढ़त हासिल कर ली और उसके बाद मेजबान टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। फाइनल में जर्मनी का सामना अर्जेंटीना से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी। भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए फ्रांस से भिड़ेगी। ग्रुप मैच में भारत को फ्रांस के खिलाफ 4-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

बहरहाल सेमीफाइनल पर नजर डालें तो 15वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर एरिक क्लाइलाइन ने जर्मनी का खाता खोल दिया। दूसरे क्वार्टर में जमकर गोल बरसे और दोनों टीमों ने खूब आक्रमण किए। जर्मनी ने तीन और भारत ने एक गोल किया। जर्मनी ने 21वें मिनट में फिलिप होल्जमुलर के गोल की मदद से स्कोर 2-0 कर दिया। हॉन्ज मूलर ने 24वें मिनट में एक और गोल दाग दिया। भारत की ओर से 25वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल किया। इसी मिनट में जर्मनी ने काउंटर अटैक किया और पेनल्टी स्ट्रोक पर क्रिस्टोफर कटर ने कोई चूक नहीं की। आखिरी क्वार्टर के आखिरी मिनट में बाबी सिंह धामी ने भारत के लिए सांत्वना गोल दागा।

indian hockey team,junior world cup,germany,pv sindhu,wtf final,sports news in hindi

सिंधु को चोकुवांग ने तीन गेम में दी मात

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल टूर्नामेंट में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच हार गईं। हालांकि इसके बावजूद वे सेमीफाइनल खेलेंगी, क्योंकि उन्होंने इससे पहले दोनों मैच जीते हैं। सिंधु को थाईलैंड की पोर्नपावी चोकुवांग से तीन गेम में 12-21, 21-19, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। चोकुवांग ने लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप की टॉप खिलाड़ी के तौर पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मौजूदा विश्व विजेता सिंधु ने इससे पहले ग्रुप में डेनमार्क की लिन क्रस्टिोफरसन को 21-14, 21-16 और जर्मनी की यवोन ली को 21-10, 21-13 से हराया था।

इस बीच भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अपने आखिरी मैच में डेनमार्क के रास्मस गेमके से वॉकओवर मिल गया। लक्ष्य पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे। लक्ष्य हालांकि ग्रुप में नंबर एक रहे टॉप खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार गए थे। एक अन्य भारतीय पुरुष शटलर किदाम्बी श्रीकांत को आखिरी ग्रुप मैच में नंबर दो सीड मलेशिया के ली जी जिया से 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत