न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप, धोनी और अजहर की बराबरी पर आए रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरी बार एशिया कप खिताब जीतने में सफल रही। इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब साल 2018 में जीता था। इसके अलावा भारत ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में 5 साल के बाद कोई खिताब जीतने में सफलता हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:22:59

भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप, धोनी और अजहर की बराबरी पर आए रोहित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम दूसरी बार एशिया कप खिताब जीतने में सफल रही। इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब साल 2018 में जीता था। इसके अलावा भारत ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में 5 साल के बाद कोई खिताब जीतने में सफलता हासिल की।

भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप खिताब

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल में मो. सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की टीम को 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। भारत की तरफ से शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा की जगह इशान किशन आए थे। शुभमन गिल ने नाबाद 27 रन जबकि इशान किशन ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से इस मैच में सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए जिसमें सिराज ने 6 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटके।

रोहित ने जीता दूसरी बार

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यह खिताब दूसरी बार जीता और टीम इंडिया पहली बार एशियाई चैंपियन साल 1984 में बनी थी। इसके बाद इस टीम ने 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में यह खिताब जीता। एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच 9वीं बार फाइनल मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने छठी बार इस टीम को हराने में सफलता हासिल की और श्रीलंका ने 3 बार भारत के खिलाफ मैच जीते।
रोहित शर्मा ने की धोनी और अजहर की बराबरी

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी बार एशिया कप खिताब जीता और अब रोहित शर्मा भारत के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए जिनकी अगुआई में इस टीम ने दो बार यह टाइटल जीता। इससे पहले एमएस धोनी और मो. अजरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो-दो बार एशिया कप खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत