न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरीज को बराबरी पर लाने का प्रयास करेगा भारत, विराट पूरे कर सकते हैं 1000 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 से बढ़त ले ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 4:36:51

सीरीज को बराबरी पर लाने का प्रयास करेगा भारत, विराट पूरे कर सकते हैं 1000 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 से बढ़त ले ली है। कल 3 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और भारत के मध्य दूसरा व अन्तिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में जहाँ दक्षिण अफ्रीका भारत पर क्लीन स्वीप की कोशिश करेगा, वहीं भारत इस सीरीज में बराबरी पर आने का प्रयास करेगा। दूसरा व अन्तिम टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जाएगा। पिछले मैच में कोहली ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन पारी की हार को नहीं टाल पाए थे।

विराट पूरा कर सकते हैं 1000 रन

कोहली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे। वह शानदार फॉर्म में हैं। उनके पास दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने का मौका है। कोहली ने अब तक आठ टेस्ट मैच की 16 पारियों में 52.06 की औसत से 833 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। वह अगर दूसरे टेस्ट में 167 रन बनाते हैं तो उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में चला है सचिन का बल्ला

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उनके नाम 15 टेस्ट की 28 पारियों में 1161 रन हैं। तेंदुलकर का औसत 46.44 का रहा है। उन्होंने पांच शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। कोहली अभी उनसे 328 रन पीछे हैं। इस टेस्ट में उनके लिए तेंदुलकर की बराबरी करना मुश्किल है। दोनों बल्लेबाजों का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो सचिन ने 25 मैचों में 1741 और कोहली ने 15 मैचों में 1350 रन बनाए हैं।

india will try to level the series,virat can complete 1000 runs,test match news,cricket news,sports

गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं राहुल

केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर अब तक टेस्ट में 361 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.08 का रहा है। राहुल ने दो शतक भी लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह फिलहाल 10वें स्थान पर हैं। उनसे आगे नौवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (370 रन), वीरेंद्र सहवाग (382 रन), अजिंक्य रहाणे (402 रन), सौरव गांगुली (506 रन), चेतेश्वर पुजारा (535 रन), वीवीएस लक्ष्मण (566 रन), राहुल द्रविड़ (624 रन), विराट कोहली (833 रन) और सचिन तेंदुलकर (1161 रन) हैं।

राहुल अगर दूसरे टेस्ट में 10 रन बना लेते हैं धोनी से आगे निकल जाएंगे। वहीं, 22 रन बनाने पर सहवाग और 42 रन बनाने पर रहाणे को पीछे छोड़ देंगे। सौरव गांगुली के 506 रन से आगे निकलने के लिए उन्हें 146 रन बनाने होंगे। राहुल ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था तो उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर वह ऐसा करते हैं तो गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म