न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा वनडे आज, भारत की नजर सीरीज जीत पर, क्या कप्तान शिखर धवन तोड़ेंगे अपना ही ये रिकॉर्ड?

भारत और श्रीलंका के बीच आज मंगलवार (20 जुलाई) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 10:59:26

दूसरा वनडे आज, भारत की नजर सीरीज जीत पर, क्या कप्तान शिखर धवन तोड़ेंगे अपना ही ये रिकॉर्ड?

भारत और श्रीलंका के बीच आज मंगलवार (20 जुलाई) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। इसे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। भारत ने रविवार को धमाकेदार प्रदर्शन कर 80 गेंदों पहले सात विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि भारतीय टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं, लेकिन शिखर धवन के नेतृत्व में युवा शक्ति ने दिखा दिया कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। भारत ने खेल के हर विभाग में मेजबान श्रीलंका को पछाड़ दिया।

इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं धवन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने कप्तानी पारी खेली और वे अंत तक एक मोर्चा संभाले रखे। धवन 96 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में छह चौके व एक छक्का शुमार रहा। धवन ने शीट एंकर की भूमिका निभाई और अन्य बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द खेलते रहे। विकेटकीपर ईशान किशन (59), पृथ्वी शॉ (43), सूर्यकुमार यादव (नाबाद 31) और मनीष पांडे (26) ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

सीरीज में अभी दो वनडे बाकी हैं और एक मामले में धवन खुद का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। धवन श्रीलंकाई धरती पर भारत की ओर से वनडे में सर्वोच्च स्कोर के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। धवन ने 20 अगस्त 2017 को दाम्बुला में श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में नाबाद 132 रन बनाए थे। उन्होंने 90 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्के जमाए। भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता था और धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए।


ये हैं श्रीलंकाई सरजमीं पर वनडे में भारत के 4 और टॉप स्कोर

1. गौतम गंभीर ने 5 फरवरी 2009 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 150 रन बनाए थे।

2. सचिन तेंदुलकर ने 14 सितंबर 2009 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 138 रन बनाए थे।

3. विराट कोहली ने 20 अगस्त 2017 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 131 रन बनाए थे।

4. विराट कोहली ने 31 जुलाई 2012 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 128 रन बनाए थे।

नोट : भारत की ओर से श्रीलंका में खेले गए वनडे मुकाबलों में आज तक कुल 28 शतक लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?