न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. श्रीलंका : पहले वनडे में ईशान किशन और शिखर धवन ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, देखें…

भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतिक्षित सीरीज शुरू हो गई है। दोनों की टीम युवा और नई है, लेकिन रविवार को खेले गए पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Jul 2021 12:25:22

भारत वि. श्रीलंका : पहले वनडे में ईशान किशन और शिखर धवन ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, देखें…

भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतिक्षित सीरीज शुरू हो गई है। दोनों की टीम युवा और नई है, लेकिन रविवार को खेले गए पहले वनडे में शिखर धवन की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंकाई टीम को बौना साबित कर दिया। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। क्रिकेट के हर मुकाबले में रिकॉर्ड टूटते और बनते रहते हैं और यह मैच भी इससे अलग नहीं था। इस मैच में दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन और शिखर धवन आकर्षण का केंद्र रहे। पहले बात करेंगे ईशान के रिकॉर्डों की। ईशान वनडे और टी20 दोनों में डेब्यू इनिंग में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इसी साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 56 रन ठोके थे। उनसे पहले यह कमाल दक्षिण अफ्रीका के रेसी वान डर डुसेन ने किया था।

ईशान किशन इस मामले में दूसरे नंबर पर, क्रुणाल…

ईशान अपने पहले वनडे में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 33 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे। इस मामले में क्रुणाल पांड्या पहले नंबर पर हैं। क्रुणाल ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंद में ही पचासा जड़ दिया था। 23 वर्षीय ईशान बर्थडे पर डेब्यू वनडे खेलने वाले कुल 16वें और दूसरे भारतीय हैं। ईशान ने 59 रन बनाए और वनडे डेब्यू पर भारतीय विकेटकीपर का यह सबसे बड़ा स्कोर है। पहले यह रिकॉर्ड सबा करीम के नाम था, जिन्होंने 1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 रन बनाए थे। ईशान 2001 के बाद से डेब्यू वनडे की पहली ही गेंद पर छक्का जमाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

धवन ने हाशिम अमला को छोड़ा पीछे…

अब बात करते हैं शिखर धवन की उपलब्धियों की। धवन ने नाबाद 86 रन बनाए, जो लक्ष्य का पीछा करते हुए बतौर भारतीय कप्तान पहले ही वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सचिन तेंदुलकर (110 रन) पहले स्थान पर हैं। ओवरऑल वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन दूसरे, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के ही एडम गिलक्रिस्ट पांचवें स्थान पर हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए 17 पारियां लीं। वे इस मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हाशिम अमला (18) को पीछे छोड़ा। धवन 140वीं वनडे पारी में 6000 रन के आंकड़े पर पहुंचे हैं। वे चौथे नंबर पर हैं। उनसे तेज अमला (123), विराट कोहली (136) और केन विलियमसन (139) हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत