Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

India Vs S.A.: खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, टेस्ट में 5, S.A. के खिलाफ तीसरी बार हुए डक पर आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 8 गेंदों का सामने करते हुए जीरो के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में तो रोहित ने 5 रन बनाए भी थे, लेकिन दूसरी पारी में तो वह एक भी रन नहीं बना पाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 6:44:44

India Vs S.A.: खाता भी नहीं खोल पाए रोहित शर्मा, टेस्ट में 5, S.A. के खिलाफ तीसरी बार हुए डक पर आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 8 गेंदों का सामने करते हुए जीरो के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में तो रोहित ने 5 रन बनाए भी थे, लेकिन दूसरी पारी में तो वह एक भी रन नहीं बना पाए।

इन दोनों पारियों में रोहित शर्मा के लिए विलेन साबित हुए कगिसो रबाडा जिन्होंने हिटमैन को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट किया है। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 8 साल के बाद डक पर आउट हुए। वह टेस्ट में 5 बार डक पर आउट हुए हैं जिसमें 3 बार वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से डक पर रोहित शर्मा को अब तक डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल और कगिसो रबाडा ने आउट किया है।

रोहित शर्मा को रबाडा ने 14वीं बार आउट किया

कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 रन पर कैच आउट करवा दिया था, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने हिटमैन को जीरो के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा उनकी गेंद की तेजी से चकमा खा गए और सही लाइन में आते-आते उन्हें जरा सी देर हो गई और वह बोल्ड हो गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 14वीं बार था तब रोहित को रबाडा ने आउट किया। रोहित शर्मा अब तक सबसे ज्यादा बार इंटरनेशनल क्रिकेट में रबाडा की गेंद पर ही आउट हुए हैं।

टेस्ट में रबाडा ने रोहित को 7वीं बार किया आउट

टेस्ट क्रिकेट में यह 7वां मौका था जब रबाडा ने हिटमैन को आउट किया। रोहित शर्मा ने 11 पारियों में रबाडा के खिलाफ 104 रन बनाए हैं और 7 बार आउट हो चुके हैं। रबाडा के खिलाफ उनका औसत 14.85 का रहा है। वहीं रोहित शर्मा का विकेट लेते ही रबाडा ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए।
रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

14 – कगिसो रबाडा

12 – टिम साउदी

10 – एंजेलो मैथ्यूज

9- नाथन लियोन

8- ट्रेंट बोल्ट

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख