न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बनाम बांग्लादेश: मैच में इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, कुलदीप यादव को शामिल कर सकते हैं रोहित

हालांकि फैंस के बीच इस बात को लेकर कौतुहल और उत्सुकता है कि भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। भारतीय टीम इस वक्त प्रेक्टिस कर रही है और वहां से कुछ संकेत प्लेइंग इलेवन को लेकर मिले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 6:53:37

भारत बनाम बांग्लादेश: मैच में इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, कुलदीप यादव को शामिल कर सकते हैं रोहित

टीम इंडिया का एक महीने से भी ज्यादा वक्त का ब्रेक अब समाप्त हो चुका है। भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर को है। इस बीच भारतीय टीम की तैयारी और प्रेक्टिस जारी है। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज जमकर पसीना बहा रहे हैं।
हालांकि फैंस के बीच इस बात को लेकर कौतुहल और उत्सुकता है कि भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। भारतीय टीम इस वक्त प्रेक्टिस कर रही है और वहां से कुछ संकेत प्लेइंग इलेवन को लेकर मिले हैं। हालांकि जब कप्तान रोहित शर्मा 19 सितंबर को सुबह नौ बजे टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे, फाइनल इलेवन को उसी वक्त सामने आएगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई के चेपॉक में प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया। टीम तो पहले ही चेन्नई पहुंच गई थी। हालांकि रविवार को आराम का दिन था। इसके बाद सोमवार को फिर से प्रैक्टिस जारी रही। प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली सबसे पहले पहुंचे और उनके पास वाले नेट में यशस्वी जायसवाल तैयारी कर रहे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ ज्यादा बल्लेबाजी की।

इन दोनों के बाद कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए पहुंचे। सरफराज हालांकि दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मैच के बाद टीम से देर से जुड़े हैं। रोहित ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा बल्लेबाजी की। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस वक्त स्पिन खेलने में ज्यादा दिक्कत आ रही है। ऐसे में रोहित का सारा फोकस उसी पर रहा। रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी प्रेक्टिस की।

चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है। ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि भारतीय टीम तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरे। तेज गेंदबाजी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर होगा, यानी आकाशदीप और यश दयाल को बाहर बैठना पड़ेगा।

वहीं बात अगर स्पिनर्स की करें तो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लगातार प्रभावित करने वाले अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है, ये उनके लिए किसी झटके से कम नहीं होगा, क्योंकि वे लगातार बेहतर खेल दिखाते आ रहे हैं।

सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में होगा। कुलदीप यादव कानपुर के ही रहने वाले हैं। यानी वे दूसरे टेस्ट में भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में हो ना हो, अक्षर दूसरे टेस्ट से भी बाहर ही बैठें। हालांकि अभी तो ये दूर की गोटी है। फिलहाल फोकस पहले टेस्ट पर ही रखना होगा। बांग्लादेश की टीम जिस तरह से पाकिस्तान को उसी के घर में पीटकर आई है, इससे भारतीय टीम को भी सावधान रहना होगा। देखना होगा कि रोहित शर्मा आखिरी 11 को लेकर क्या फैसला करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट