न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले भारत दो दिवसीय पिंक बॉल वार्म-अप मैच खेलेगा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगामी संस्करण में चार मैचों की बजाय पाँच टेस्ट मैच खेले जाएँगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दो दौरों में टेस्ट सीरीज़ जीती थी और उसके पास हैट्रिक दर्ज करने का मौका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 3:44:17

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले भारत दो दिवसीय पिंक बॉल वार्म-अप मैच खेलेगा

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट मैच से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए दो दिवसीय अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश का सामना करेगी। यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा।

अभ्यास मैच 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा, जिसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले पहला टेस्ट मैच 22 से 26 नवम्बर के मध्य पर्थ में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसम्बर के मध्य ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 से 30 दिसम्बर और पाँचवाँ टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी को सिडनी ग्राउण्ड पर खेला जाएगा।

2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे पर एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अभ्यास मैच का बहुत महत्व है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में टीम सिर्फ 36 रन पर ढेर हो गई। भारत का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया था।

2020-21 के दौरे की शुरुआत गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट से हुई थी और भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर शानदार वापसी की थी। भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट और ब्रिस्बेन में गाबा में जीत दर्ज की थी।

इस बार दौरे की शुरुआत पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से होगी। भारतीय टीम 22 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट से पहले 15 से 18 नवंबर के बीच वाका में इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच खेलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल