न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत, प्रशंसकों ने की अर्श और सिराज को बाहर करने की माँग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 3:19:45

दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत, प्रशंसकों ने की अर्श और सिराज को बाहर करने की माँग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारत के टी20 सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है। हार का मुख्य कारण भारतीय गेंदबाज रहे।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और लक्ष्य को आसानी से पा लिया। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने जमकर रन लुटाये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवरों में 31 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया। अर्शदीप ने भारतीय पारी का दूसरा ओवर किया और इसमें उन्होंने 24 रन दिये। रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीत्ज ने अर्शदीप की जमकर कुटाई की और भारत पर दबाव बना दिया।

वहीं मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 27 रन देकर एक विकेट झटका। सिराज ने भी अपने पहले ओवर में 14 रन दिये। इन दोनों के शर्मनाक प्रदर्शन से फैंस नाराज़ हो गए और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग करने लगे। अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज में भी महंगे साबित हुए थे और पांच मैचों की उस सीरीज में 10.69 की इकोनॉमी रेट से चार विकेट लिए थे।

इन दोनों गेंदबाजों के अलावा रवींद्र जडेजा ने 2.5 ओवर में 28, मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 34 और कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 26 रन दिए। सिराज और कुलदीप को 1-1 और मुकेश कुमार को 2 विकेट मिले। मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। तभी बारिश आ गई और मैच आगे नहीं हो पाया। ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। जिसे अफ्रीकी टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म