न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ सकता है भारत, आस्ट्रेलिया को पीछे धकेलने का चांस

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 12 Aug 2024 6:16:38

ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ सकता है भारत, आस्ट्रेलिया को पीछे धकेलने का चांस

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त रेस्ट पर है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी अब अगस्त में कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलेंगे। सितंबर से फिर लगातार बैक टू बैक मुकाबले हैं। इस बीच आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो भारतीय टीम इस वक्त दूसरे स्थान पर है। लेकिन उसके पास नंबर वन बनने का मौका है। इसके लिए टीम को अपने कुछ मुकाबले जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया को पीछे ढकेलने का ये बेहतरीन चांस है।

आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। तीनों फॉर्मेट में केवल टेस्ट ही ऐसा है, जहां टीम इंडिया नंबर एक पर नहीं है। बाकी वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उसका टॉप पर कब्जा है। टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 124 की रेटिंग के साथ नंबर एक पर है। वहीं भारत की रेटिंग 120 की है और वो दूसरे स्थान पर है। लेकिन मजे की बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अब सीधे नवंबर में टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी, जब टीम इंडिया वहां का दौरा करेगी, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम कुल 5 टेस्ट खेल चुकी होगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से होगा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन टेस्ट खेलेगी। ये सीरीज 5 नवंबर को खत्म होगी। इसके बाद नवंबर के आखिरी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलेगी। यानी जब टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेलकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी, तब तक ऑस्ट्रेलिया कोई और टेस्ट नहीं खेलेगा।

इसका मतलब ये हुआ कि इन पांच टेस्ट मैचों में से अगर कुछ ही मुकाबले टीम इंडिया जीत जाती है तो उसके पास मौका होगा कि वो नंबर एक टीम बन जाए। लेकिन अगर सभी मुकाबले जीत लिए गए तब तो फिर न केवल भारत नंबर एक बन जाएगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर काफी हद तक लीड भी ले चुका होगा। खास बात ये भी है कि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से होने वाली सीरीज भारत में ही खेलेगी जाएगी, जिसका फायदा टीम को मिल सकता है। हालांकि अभी इसमें काफी वक्त है और देखना होगा कि आने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल