न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs SA: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर दिनेश कार्तिक का गुस्सा फूटा, वीडियो शेयर कर जताई गहरी नाराजगी

IND vs SA टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का गुस्सा फूटा। गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से मिली हार पर कार्तिक ने वीडियो में टीम चयन और नंबर-3 बल्लेबाज पर कड़ी आलोचना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 12:28:02

IND vs SA: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर दिनेश कार्तिक का गुस्सा फूटा, वीडियो शेयर कर जताई गहरी नाराजगी

IND vs SA टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए इस साल की सबसे दर्दनाक यादों में से एक बन गई है। दो मैचों की घरेलू सीरीज में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो टेस्ट इतिहास में रन के हिसाब से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत कभी 350 से ज्यादा रन की अंतर से हार नहीं पाया था। इस शर्मनाक हार ने फैंस और क्रिकेट जगत को झकझोर दिया।

दिनेश कार्तिक ने जताई गहरी नाराजगी

पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब वह दौर खत्म हो गया है जब विदेशी टीमें भारत में टेस्ट खेलने से डरती थीं। कार्तिक ने कहा, “अब विदेशी टीमें भारत आने के लिए उत्साहित होंगी। पिछले 12 महीनों में दूसरी बार व्हाइटवॉश, और पिछले तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में दो बार क्लीन स्वीप… यह भारत के टेस्ट क्रिकेट के लिए गंभीर चेतावनी है।”

उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि यह हार सिर्फ एक मैच का परिणाम नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट की दिशा पर सवाल उठाती है।

कार्तिक ने कहा, “इस सीरीज में भारत के सिर्फ दो खिलाड़ियों ने फिफ्टी बनाई, जबकि दक्षिण अफ्रीका के सात खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े। यह हमारी स्थिति को स्पष्ट करता है।”

नंबर-3 बल्लेबाज की समस्या बनी चिंता का विषय

कार्तिक ने टीम के नंबर-3 बल्लेबाज को लेकर भी बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में नंबर-3 सबसे अस्थिर रहा और औसत केवल 26 का है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, “आखिर हमारा पक्का नंबर-3 कौन है? कभी सुदर्शन, कभी वॉशिंगटन सुंदर। हर मैच में बदलाव से स्थिरता कैसे आएगी?”

अगला टेस्ट 7 महीने बाद

दिनेश कार्तिक ने यह भी कहा कि टीम का अगला टेस्ट अगले साल जून में है, यानी अभी सात महीने का लंबा अंतर है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या हम इस हार को भूल जाएंगे, या इसे सुधार की शुरुआत बनाएंगे?”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत