न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद जीती सीरीज

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत में इतिहास रचते हुए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रन से हराया, 2-0 से क्लीन स्वीप किया और 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 1:51:06

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में मिली सबसे बड़ी हार,  साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद जीती सीरीज

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने भारत में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पिछले 25 सालों से भारत में टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश कर रही साउथ अफ्रीका को आखिरकार सफलता मिली। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को महज 140 रन पर समेटकर 408 रन के विशाल अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। यह भारत के टेस्ट इतिहास में रन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार भी है। इसके साथ ही, साउथ अफ्रीका ने 2000 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया।

अंतिम दिन का मुकाबला और भारत की उम्मीदें ध्वस्त

टीम इंडिया को अंतिम दिन जीत के लिए 522 रन की दरकार थी और उसके पास 8 विकेट बचे थे। शुरुआत में ही यह स्पष्ट हो गया कि जीत की उम्मीदें बेहद कम हैं। अब केवल यह कोशिश थी कि मैच को ड्रॉ करवाया जाए और क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से बचा जाए। लेकिन पहले ही सेशन में इस संभावना को चुनौती मिल गई।

दिन के पहले सेशन में ही साउथ अफ्रीका के ऑफ़ स्पिनर साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल और कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन भेजकर भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। विशेष रूप से कप्तान पंत का विकेट बड़ी मार था। दूसरी ओर साई सुदर्शन टिके रहने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें रवींद्र जडेजा का साथ मिला।

दूसरे सेशन में सुदर्शन भी आउट, हार्मर का जलवा

दूसरे सेशन की शुरुआत में सुदर्शन की पारी समाप्त हो गई। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर और जडेजा से उम्मीद थी कि वे मैनचेस्टर टेस्ट जैसी जादुई पारी खेलकर भारत को किसी तरह बचा सकते हैं। करीब एक घंटे तक टिके रहने के बाद सुंदर हार्मर का शिकार बने, जो अपना 5वां विकेट ले चुके थे। नीतीश कुमार रेड्डी भी हार्मर के हाथों आउट हो गए और उसके 6वां शिकार बने। इसके बाद केशव महाराज ने एक ही ओवर में जडेजा और मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी को 140 रन पर ही समाप्त कर दिया।

भारत की सबसे बड़ी घरेलू हार

इस तरह 549 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 408 रन के अंतर से हार गई। यह रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इतना ही नहीं, 2024 से पहले टीम इंडिया को अपने घर में क्लीन स्वीप का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन पिछले एक साल में यह दूसरी बार हुआ। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था।

कोच गौतम गंभीर के आने के बाद से भारत ने घरेलू मैदान पर 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा और केवल 4 में जीत हासिल हुई। इस हार ने टीम इंडिया के लिए चेतावनी भी दे दी है कि घरेलू मोर्चे पर सुधार और तैयारी में जल्द बदलाव आवश्यक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत